फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The challenge of charging ninety million by March 31

31 मार्च तक नौ करोड़ वसूलने की चुनौती

Fri, 17 Feb 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 17 Feb 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
The challenge of charging ninety million by March 31
बिलों की वसूली - फोटो : अमर उजाला

विद्युत विभाग के पिथौरागढ़ डिवीजन को 31 मार्च तक नौ करोड़ रुपए के बकाया बिलों की वसूली करनी होगी। इसमें जनवरी से लेकर मार्च तक का बिजली बिलों की बकाया राशि शामिल रहेगी। विभाग ने बिलों की वसूली के लिए विशेष शिविर लगाने का फैसला लिया है। बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई अगले महीने से शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


विद्युत विभाग पर इस बार बकाया वसूली का ज्यादा दबाव है, क्योंकि फरवरी का आधा महीना चुनाव के कारण बीत गया है। चुनाव के दौरान वसूली का काम गति नहीं पकड़ पाया। अब विभाग ने बकाया वसूली के लिए पूरी कार्ययोजना बना ली है। पूरे डिवीजन में जूनियर इंजीनियर एवं अन्य कर्मचारियों को विशेष कैंप लगाने को कहा गया है। यदि इसके बाद भी बकाया वसूली नहीं होती है तो कनेक्शन काट दिए जाएंगे। विभाग ने पहले बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई का फैसला लिया है। उसके बाद कम राशि वाले उपभोक्ताओं पर दबाव बनाया जाएगा।
विज्ञापन


विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी वीके बिष्ट ने बताया कि 31 मार्च तक वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए तैयारी की गई है। उपभोक्ताओं को बिजली के बिल दे दिए गए हैं। उपभोक्ताओं को चाहिए कि असुविधा से बचने के लिए समय पर बिल का भुगतान कर लें। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से लगाए जाने वाले शिविरों में भी लोग बिलों को जमा करा सकते हैं। वह बिल जमा करने के बाद रसीद जरूर प्राप्त कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed