Pithoragarh: नाचनी जा रही कार खाई में गिरी, चालक की मौत, यात्रियों को छोड़कर लौट रहा था वापस
हादसे की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस और ग्रामीणों ने रात में रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजम पहुंचाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़ में भैंसकोट से नाचनी जा रही एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 100 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मल्ला भैंसकोट निवासी गोविंद सिंह (35) पुत्र नैन सिंह पत्नी जानकी देवी (32), पुत्र सचिन (13) और बेटी वाणी (11) के साथ नाचनी में रहता था। मंगलवार रात वह भैंसकोट में यात्रियों को छोड़कर अकेला नाचनी लौट रहा था। रात दस बजे उसकी अल्टो कार (यूूके 05टीए-3105) भैलीछीड़ी नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में गिर गई जिससे गोविंद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस और ग्रामीणों ने रात में रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजम पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं चालक की मौत पर टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों सहित कई अन्य लोगों ने शोक जताया है। गोविंद की मौत की खबर के बाद माता-पिता, पत्नी और बच्चे बेसुध पड़े हैं। संवाद