{"_id":"5f6a35728ebc3edaa736b754","slug":"the-car-fell-into-a-ditch-the-driver-died-pithoragarh-news-hld397882628","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला-डीडीहाट सड़क में कार खाई में गिरी चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला-डीडीहाट सड़क में कार खाई में गिरी चालक की मौत
विज्ञापन
मृतक दीपक प्रसाद।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। ओगला-डीडीहाट सड़क पर कार खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि दो युवकों को मामूली चोट आई है, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है।
मंगलवार को डीडीहाट की ओर जा रही वैगनआर कार (यूके 05सी-7520) ओगला-नारायणनगर के बीच जड़िया के पास करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई।
जानकारी मिलते ही आसपास के लोग खाई में उतरे और कार चालक ओड़गांव निवासी दीपक प्रसाद (28 वर्ष) पुत्र महेश, गौरव खोलिया (20 वर्ष )और चंदन कन्याल (20 वर्ष) को सड़क तक पहुंचाया। यहां से 108 वाहन से डीडीहाट अस्पताल ले जाया गया। डॉ. बीएस मेहरा ने जांच करने के बाद दीपक प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया। घायल गौरव खोलिया और चंदन कन्याल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
सीट बेल्ट से बंधा रह गया चालक
डीडीहाट। डीडीहाट के गौरव खोलिया और चंदन कन्याल सेना में भर्ती के लिए चयनित हुए थे। दोनों ने बरेली में आयोजित चिकित्सा परीक्षण के लिए डीडीहाट से वाहन बुक कराया था। मंगलवार को सभी बरेली से लौट रहे थे। कार दीपक प्रसाद चला रहा था। जब कार खाई में गिरी तो गौरव और चंदन छिटककर पहले ही गिर गए, जबकि चालक दीपक प्रसाद बेल्ट से बंधा होने के कारण कूद नहीं सका। बताया कि वह कार के साथ ही दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया।
विज्ञापन
बेल्ट उसके गले में फंसी हुई थी। चालक दीपक के माता-पिता नहीं हैं। वह अविवाहित था। दीपक और उसका छोटा भाई कमल दोनों ओड़गांव में रहते थे। दीपक प्रसाद की मौत से कमल गहरे सदमे में है। हादसे का कारण चालक को झपकी आना माना जा रहा है।