फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The bridge built on the eyebrow drains in the dusk

खुमती में भौंरानी नाले पर बना पुल बहा

Thu, 31 Aug 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Thu, 31 Aug 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
The bridge built on the eyebrow drains in the dusk
खुमती में भौंरानी नाला पुल बहने से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

खुमती से लेकसल्ला, सीपालथौड़ और बजानी गांवों को जोड़ने के लिए भौंरानी नाले पर बना पैदल पुल मंगलवार रात तेज बारिश के दौरान नदी के उफान में बह गया है। पैदल रास्ता कई जगह ध्वस्त होने से खुमती राजकीय इंटर कॉलेज आने वाले बच्चों और आम लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। अब तक इलाके में प्रशासन की कोई टीम नहीं पहुंची है। बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया है और नाला पार करने के लिए गांव के लोग समूह बनाकर निकल रहे हैं।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान विमला देवी ने बताया कि नौ अगस्त से इलाके में लगातार तेज बारिश हो रही है। इससे कई पैदल रास्ते बह गए हैं और जमीन को खतरा हो गया है। तहसीलदार को लिखे पत्र में प्रधान ने कहा है कि अब तक इस इलाके में हुए नुकसान का सर्वे तक नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की कि सबसे पहले भौंरानी नाले पर अस्थायी पुल का निर्माण किया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो।
विज्ञापन


साथ ही टूटे रास्तों की शीघ्र मरम्मत की जानी जरूरी है। तहसीलदार आईबी मल्ल ने कहा कि जल्द ही लोक निर्माण विभाग की टीम प्रभावित इलाके के दौरे पर जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की टीम ने एक बार क्षति का आकलन कर लिया है। अब नए सिरे से नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। पुल बहने से लेकसल्ला, सीपालथौड़ और बजानी गांवों के 25 परिवार गंभीर संकट में आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed