फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The bond expired but the road was not constructed.

Pithoragarh News: बाॅन्ड खत्म हो गया लेकिन नहीं हुआ सड़क का निर्माण

Thu, 08 Aug 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 08 Aug 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
The bond expired but the road was not constructed.
सड़क निर्माण की मांग पर लोनिवि कार्यालय पहुंची मैईला की महिलाएं। संवाद
पिथौरागढ़। मैईला की महिलाओं ने लोनिवि के अधिकारियों को ज्ञापन देकर सड़क निर्माण की मांग की। उन्होंने कहा कि बांड खत्म होने के बाद भी अब तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। इससे उन्हें दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महिलाएं लोनिवि कार्यालय पहुंचीं और ईई को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में चंडाक से मैईला तक चार किमी सड़क स्वीकृत हुई। टेंडर के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ। 31 जुलाई 2024 काम पूरा करने की अंतिम तिथि तय थी। बांड खत्म होने के बाद भी अब तक दो किमी सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। बारिश के चलते बंद दो किमी सड़क को खोलने के लिए लोनिवि ने बीते महीने जेसीबी भेजी।
विज्ञापन

ठेकेदार ने अगले ही दिन सड़क निर्माण के लिए जेसीबी लगाई तो इससे गड्ढे बन गए। ऐसे में सड़क पर आवाजाही पूरी तरह ठप है। कहा कि बीते वित्तीय वर्ष सड़क पर सोलिंग के लिए आठ लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। बजट खर्च होने के बाद भी सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है। चेतावनी दी कि यदि सड़क पर जल्द आवाजाही शुरू नहीं हुई तो वे न्यायालय की शरण में जाने के लिए मजबूर होंगी। वहां पर राधिका पांडे, पूजा पांडे, दुर्गा पांडे, विमला पांडे, रश्मि पांडे, कविता देवी, महिमा बिष्ट, शांति पांडे, राधा, पूनम सहित कई महिलाएं शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed