फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The barber who ran away with twelve and a half lakh rupees of traders was caught from Rampur

व्यापारियों के साढ़े बारह लाख रुपये लेकर भागा नाई रामपुर से पकड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The barber who ran away with twelve and a half lakh rupees of traders was caught from Rampur
पिथौरागढ़ पुलिस की गिरफ्त में नाई। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। व्यापारियों की साढ़े बारह लाख रुपये से अधिक की रकम लेकर भागे एक नाई को पुलिस ने रामपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नगर के व्यापारियों ने तीन मई को कोतवाली में तहरीर देकर कहा था कि इंडियन हेयर सैलून चलाने वाले नाई अखलाक अहमद ने उनसे निवेश के नाम पर 1256000 रुपये उधार मांगे। अब वह दुकान बंद करके फरार हो गया है। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420/406 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी वार्ड नंबर दो टकाना पिथौरागढ़ निवासी अखलाक अहमद को रामपुर उत्तर प्रदेश से किराए के घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में ऐंचोली चौकी प्रभारी एसआई योगेश कुमार, कांस्टेबल जरनैल सिंह, राजेंद्र शाह, साइबर सेल प्रभारी एसआई प्रियंका इजराल, कांस्टेबल विपिन ओली, मनोज कुमार, कमल तुलेरा, गीता पवार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed