फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The balm of the camp in the name of passport office, had to be disappointed when the slots were full

Pithoragarh News: पासपोर्ट कार्यालय के नाम पर शिविर का मरहम, स्लाॅट हुए फुल तो होना पड़ा निराश

Wed, 20 Aug 2025 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 20 Aug 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
The balm of the camp in the name of passport office, had to be disappointed when the slots were full
पिथौरागढ़ नगर निगम कार्यालय में पासपोर्ट बनाने के लिए पहुंचे लोग। संवाद
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में पासपोर्ट कार्यालय तो खुला नहीं लेकिन इसके नाम पर शिविर का मरहम जरूर लगाया गया है। नगर निगम कार्यालय में देहरादून से पहुंची टीम का तीन दिवसीय शिविर शुरू हुआ। तीन दिन के भीतर सभी 150 स्लाॅट बुक हो गए। ऐसे में इस शिविर ने ऊंट के मुंह में जीरा की कहावत को सच साबित किया। डेढ़ हजार से अधिक लोग पासपोर्ट बनाने की तैयारी में थे। इन्हें स्लाॅट फुल होने से निराश होना पड़ा है। अब इन्हें पासपोर्ट के लिए देहरादून और अल्मोड़ा की दौड़ लगानी होगी।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में पासपोर्ट शिविर का शुभारंभ डीएम विनोद गोस्वामी, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडे, दायित्वधारी गणेश भंडारी, सीडीओ डॉ. दीपक सैनी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। डीएम ने कहा कि नगर निगम के प्रयास से तीन दिवसीय पासपोर्ट शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में जिले के लोगों के स्थानीय स्तर पर पासपोर्ट बनेंगे और इन्हें अन्य शहरों की दौड़ नहीं लगानी होगी। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडे ने बताया कि तीन दिन के लिए 150 स्लाॅट बुक करने थे। सभी स्लाट बुक हो गए हैं। कम स्लाॅट आवंटित होने से कई लोग स्थानीय स्तर पर पासपोर्ट बनाने से वंचित रह गए।
विज्ञापन

शिविर की सूचना मिलने के बाद डेढ़ हजार से अधिक लोगों ने पासपोर्ट बनाने के लिए पूछताछ की और ऑनलाइन आवेदन का प्रयास किया। स्लाॅट फुल होने से उन्हें निराश होना पड़ा। दरअसल सीमांत जिले में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग लंबे समय से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में सबसे तेज हुए स्लाॅट बुक
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडे ने बताया कि इससे पूर्व प्रदेश के 11 अन्य जिलों में पासपोर्ट शिविर लगाए गए। प्रचार-प्रसार के बाद भी निर्धारित स्लाॅट बुक होने में काफी समय लगा। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि यह पहली बार है जब अन्य जिलों की अपेक्षा सीमांत जिले में बेहद तेजी से स्लाॅट बुक हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed