फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The backlog of cylinders in Pithoragarh is not coming down below 10 thousand.

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में 10 हजार से नीचे नहीं आ रहा सिलिंडरों का बैकलॉग

Mon, 13 Apr 2026 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 13 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
The backlog of cylinders in Pithoragarh is not coming down below 10 thousand.
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में रसोई गैस का बैकलॉग कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार सिलिंडरों के वाहन आने के बाद भी बैकलॉग 10 हजार से नीचे नहीं आ पा रहा है।
विज्ञापन

पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के एक हफ्ते बाद से जिले में एलपीजी सिलिंडर का संकट बना हुआ है। वाहनों का कोटा बढ़ाए जाने के बाद अब पहले की तरह रात में तो लाइन नहीं लग रही है लेकिन तड़के से उपभोक्ता वितरण केंद्रों पर सिलिंडरों के साथ बैठने के लिए विवश हैं। सिलिंडरों के वाहन लगातार आने के बाद भी गैस का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि रविवार को 11 वाहनों में करीब दो हजार सिलिंडर आए। एक अप्रैल की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराए गए। वहीं वितरण केंद्रों पर उपभोक्ताओं की नोकझोंक भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच अमेरिका और ईरान के मध्य वार्ता विफल होने से भी लोगों में गैस संकट गहराने की आशंका है। इसके चलते लोग घरों में उपलब्ध सभी सिलिंडरों की बुकिंग कराने लग गए हैं। कई उपभोक्ता बुकिंग के बाद डीएसी नंबर नहीं आने से परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिक्कत बनी हुई है। गांवों में लोग परंपरागत चूल्हों को ठीक करा कर लकड़ी की व्यवस्था करने में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed