{"_id":"6a284adba6c85bcf9a0d268f","slug":"the-audience-was-moved-by-the-bharat-milap-and-chitrakoot-episodes-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-140219-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भरत मिलाप और चित्रकूट प्रसंग से भावविभोर हुए श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भरत मिलाप और चित्रकूट प्रसंग से भावविभोर हुए श्रोता
Tue, 09 Jun 2026 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 09 Jun 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट। नगर के रामलीला मैदान में चल रही नौ दिवसीय श्री राम कथा के सातवें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे। पुरोहित प्रकाश पुनेठा, नवीन बगौली, प्रदीप पांडेय, सतीश कृष्ण शास्त्री, ललित मोहन और सतीश चंद्र ने धार्मिक अनुष्ठान संपादित कराए।
दोपहर बाद मानस रत्न पुरस्कार से सम्मानित आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने श्रीराम-भरत मिलाप, चित्रकूट प्रसंग, भाई प्रेम, भरत जी का अयोध्यावासियों सहित वन गमन और प्रभु की चरण पादुकाओं को अयोध्या की गद्दी पर स्थापित करने के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। मुख्य यजमान सुरेंद्र सिंह, आनंद सिंह पुजारी, जगदीश जोशी और भैरव राय सपत्नीक उपस्थित रहे। श्री राम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता ने अतिथियों का स्वागत किया। इधर गुमदेश क्षेत्र के खालगड़ा स्थित मां दूधाधारी मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में पुरोहित योगेश पांडेय ने पूजा-अर्चना संपादित कराई। कथावाचक व्यास गिरीशानंद शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी, गोवर्धन लीला और इंद्र के अहंकार नाश का प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को भक्तिरस में डुबो दिया। इस अवसर पर माधो सिंह, हीरा बल्लभ, सरिता अधिकारी, भुवन पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।