फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The annual result declared

विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाफल घोषित

Fri, 01 Apr 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Fri, 01 Apr 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
The annual result declared
गुरुकुल स्कूल का कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़। जिले के तमाम विद्यालयों में गृह परीक्षाओं के वार्षिक परीक्षाफल वितरित कर दिए गए हैं। महर्षि विद्या मंदिर जाजरदेवल में कक्षा नर्सरी से ग्यारहवीं तक आयुष खड़ायत, केजी में दिव्या, प्राथमिक वर्ग में दिव्या, जूनियर वर्ग में दीपशिखा और सीनियर विज्ञान वर्ग में अपूर्वा और वाणिज्य वर्ग में सुमित ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। परीक्षाफल प्रधानाचार्य संजीव पांडेय की देखरेख में वितरित किए गए।

विज्ञापन


दयानंद इंटर कालेज के व्यवस्थापक गंगा दत्त जोशी ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान किया। प्राथमिक स्तर में ईशा बिष्ट और उच्च स्तर में प्रीति थापा ने सर्वाधिक अंक हासिल किए। संचालन वंदना धामी ने किया। सिटी पब्लिक स्कूल महादेव धारा में विद्यालय के प्रबंधक नवीन चंद्र कोठारी ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी बच्चों को रिजल्ट प्रदान किए।
विज्ञापन


गौरव खनका, अक्षय पंत, मलय पोखरिया, प्राची भट्ट, दिव्यांशु कापड़ी, पंकज पांडेय, विशाल पाठक, अमन पांडे, रजत पंत, सचिन उपरारी, लोकेश रैखोला, रिचा अवस्थी और कमल धामी ने अपनी कक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया। आइडियल पब्लिक स्कूल की शाखा जाजरदेवल और पंडा में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वालों विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुशी गुरंग, सार्थक भट्ट, तनमय कोहली, महेंद्र सिंह, प्रियंका भट्ट, मयंक जोशी, निखिल बिष्ट, खुशबू कोहली, कृति खड़ायत, प्रीति मेहता, दिक्षा बिष्ट और पंडा शाखा में कमलेश दानू, प्रिंस, अरमान चंद, आदित्य सिंह, प्रियांशु चंद, निशिता दरियाल, हीना बर्निया ने अपनी कक्षा में पहला स्थान पाया।

राजकीय प्राथमिक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जाखपंत की प्रधानाध्यापिका मरियम दल ने सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उड़ान नामक छात्रवृत्ति में छह सौ रुपये नकद और शील्ड प्रदान किए। ज्योत्सना पंत ने सबसे अधिक 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। महाविद्यालय के निकट नारायण स्वामी विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण के दौरान प्रधानाचार्या रेखा पांडेय ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

कनालीछीना। प्राथमिक विद्यालय बोकटा में वार्षिक परीक्षाफल वितरण के साथ ही प्रधानाध्यापक अमरजीत के 10 वर्ष तक विद्यालय में सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। 

धारचूला। प्राथमिक विद्यालय पुनलाभटका के प्रधानाध्यापक विनय कुमार पांडे ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर सोमेश कुमार, अरुण कुमार, कोमल को मेडल और आरती, प्रज्ञा, सानिया को विशेष पुरस्कार दिया। बेस्ट स्टूडेंट के लिए प्रज्ञा, स्वच्छता के लिए दिया और बेस्ट सदन के लिए विराट को पुरस्कृत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed