{"_id":"579b8cc44f1c1ba61521e2b5","slug":"the-alarm-came-in-jd-houses-evacuated","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे की जद में आया मकान खाली कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे की जद में आया मकान खाली कराया
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना
Updated Fri, 29 Jul 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
कनालीछीना में खतरे की जद में आया मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनालीछीना कस्बे में सड़क कटिंग के कारण हो रहे भूस्खलन से एक मकान को खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन ने मकान खाली करा दिया है। साथ ही मुख्य सड़क के चौड़ीकरण के कारण दरक रही पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण कनालीछीना में 7 दुकानों को बंद करने के आदेश दिए हैं। हुडेरी गांव में भी एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन
सिरोली गांव के लिए कट रही सड़क के खुदान के कारण शुक्रवार को यहां टैक्सी स्टैंड के पास होशियार राम के मकान के पास तक भूस्खलन हो गया। मकान के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न होने पर तहसील प्रशासन ने होशियार राम का मकान खाली करा लिया। होशियार राम परिवार के साथ अपने गांव सिरोली चला गया है।
विज्ञापन
वहीं, कनालीछीना टैक्सी स्टैंड पर भी पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। कई पेड़ और एक बिजली का पोल गिरने की कगार पर है। इस स्थान पर बीआरओ ने सड़क चौड़ीकरण के लिए पहाड़ी खोदी थी, लेकिन सुरक्षा दीवार नहीं लगाई। पहाड़ी पिछले दो साल से दरक रही है। पहाड़ी के नीचे सात दुकानों के लिए पहाड़ी गंभीर खतरा बनी है। तहसीलदार गोपी राम ने खतरे की आशंका के चलते दुकानों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं। शुक्रवार को ये दुकानें बंद रही। उधर, हुडेरी गांव के कुंवर सिंह धामी के मकान के नीचे से जबरदस्त भूस्खलन हो गया है। रोकथाम के उपाय नहीं हुए तो मकान के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है। तहसीलदार ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग, जिला प्रशासन के साथ ही संबंधित विभागों को रिपोर्ट भेज दी है। लोनिवि और बीआरओ को कनालीछीना में सुरक्षा दीवार लगाने को कहा गया है।
विज्ञापन