Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The 21 Kumaon Regiment's Raising Day was celebrated with great enthusiasm

Pithoragarh News: हर्षोल्लास के साथ मनाया 21 कुमाऊं का स्थापना दिवस

Thu, 05 Nov 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 05 Nov 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
The 21 Kumaon Regiment's Raising Day was celebrated with great enthusiasm
पिथौरागढ़। सैनिक परंपरा, भाईचारे और देशभक्ति के जज्बे के साथ 21 कुमाऊं रेजिमेंट का 39वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नैनीसैनी एयरपोर्ट मार्ग पर एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान पुरानी यादें ताजा हुईं तो उनके अनुभवों ने नई पीढ़ी को भी प्रेरित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत सूबेदार राजेंद्र सिंह और कैप्टन हयात सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। रेजिमेंट के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों और अधिकारियों ने सैन्य जीवन के अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, कठिन परिस्थितियों में जिम्मेदारी निभाने और साथियों के बीच बने अटूट विश्वास से जुड़े संस्मरण सुनाए।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सैनिकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और कुमाऊंनी लोकगीतों की धुन पर जमकर थिरके। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनके उत्साह और जोश ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी। भारत माता और कालिका माता के जयकारों से परिसर गूंज उठा। पूर्व सैनिकों ने रेजिमेंट के साथ अपने जुड़ाव को फिर से महसूस किया। कार्यक्रम में सूबेदार कल्याण सिंह, पवन जोशी, लक्ष्मण सिंह, बीएफआई कोच राजेंद्र भाटिया और सूबेदार राजेश भट्ट सहित बड़ी संख्या में 21 कुमाऊं के पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed