{"_id":"5e594aa88ebc3ec54f0be56f","slug":"thalgaon-women-performed-pithoragarh-news-hld375497171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर थालगांव की महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर थालगांव की महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
स्वास्थ्य सुविधा को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर महिलाओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। उन्होंने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को थालगांव की आक्रोशित महिलाएं पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में थालगांव में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के कारण जिला महिला अस्पताल में प्रसव को आई चार महिलाओं की मौत हो गई। जिले के सबसे बड़े महिला अस्पताल में अब तक रेडियोलॉजिस्ट का पद स्वीकृत नहीं किया गया है।
डॉक्टरों के नहीं होने के कारण लोगों को उपचार के लिए हायर सेंटर दौड़ लगानी पड़ रही है। बावजूद इसके चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने जिला अस्पताल में आईसीयू के लिए शीघ्र नई नियुक्तियां करने की मांग की है।
विज्ञापन
ये रहे शामिल
चंपा बसेड़ा, उमा बसेड़ा, तारा देवी, अनीता कदेवी, दीपा देवी, तुलसी बसेड़ा, मंजू देवी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।