{"_id":"615c94f78ebc3e0e5618bba1","slug":"thal-munsiyari-road-is-in-bad-shape-how-is-the-tourism-business-catching-the-pace-pithoragarh-news-hld440409527","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल सड़क पर्यटन को कहीं फिर ‘गड्ढे’ में न डाल दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल सड़क पर्यटन को कहीं फिर ‘गड्ढे’ में न डाल दे
विज्ञापन
पिथौरागढ़ थल- मुनस्यारी सड़क बदहाल होने से पर्यटकों को इस तरह हो रही दिक्कत। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पर्यटन सीजन शुरू होते ही मुनस्यारी के होटलों और होम स्टे में दिसंबर तक लगभग 50 फीसदी बुकिंग हो गई है। टीआरसी में भी लगभग पूरे महीने की बुकिंग आ गई हैं। अन्य होटलों में इस माह लगभग नौ हजार लोगों के आने की संभावना है लेकिन थल-मुनस्यारी सड़क की खस्ताहाल स्थिति पर्यटकों को डरा रही है। ऐसे मेें कोविड काल से बमुश्किल उबर रहे पर्यटन कारोबार के फिर नुकसान न हो इसके लिए प्रशासन को शीघ्रातिशीघ्र सड़कें सुधारनी चाहिए।
मुनस्यारी घूमने की योजना बना रहे पर्यटक लगातार होटल स्वामियों से सड़कों को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। खस्ताहाल थल- मुनस्यारी मार्ग जगह-जगह पर्यटकों की परीक्षा ले रहा है। कई स्थानों पर तो वाहन फंसने पर पर्यटकों को स्वयं धक्का लगाकर आगे बढ़ना पड़ रहा है। बदहाल सड़क के कारण कई लोग आधे रास्ते से लौटने के लिए मजबूर हैं। खलिया टॉप, नंदा देवी मंदिर समेत कई स्थानों पर पर्यटक आ रहे हैं। यदि मार्ग इसी तरह खस्ताहाल रहे तो पर्यटन कारोबार पर विपरीत असर पड़ने का अंदेशा है। संवाद
पर्यटक आवास गृह में रोजाना बुकिंग के लिए फोन आ रहे हैं। लोग मौसम और सड़क को लेकर सवाल कर रहे हैं। ऐसे में सड़क मार्ग दुरुस्त रहा तो अक्तूबर में अधिक संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है। - षष्ठी बल्लभ भट्ट, मैनेजर टीआरसी
विज्ञापन
सड़क की हालत ठीक नहीं होने से पर्यटक आने में कतरा रहे हैं। कई पर्यटक लौटने के लिए भी मजबूर हैं। लोनिवि को मार्ग दुरुस्त करना चाहिए, जिससे पर्यटन कारोबार को पंख लग सकें। - पूरन अध्यक्ष, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन, मुनस्यारी
प्रशासन और लोनिवि को थल-मुनस्यारी मार्ग जल्द से जल्द ठीक करना चाहिए। ताकि पर्यटकों को पहुंचने में दिक्कत न हो। कोविड के बाद पहली बार पर्यटकों के आने की उम्मीद जगी है। - राजू पांगती, व्यापार मंडल अध्यक्ष, मुनस्यारी
- मुनस्यारी का सौंदर्य उनको बहुत अभिभूत कर रहा है परंतु सड़क बेहद खराब है। इस कारण आने में डर लग रहा है। यदि पर्यटन को सही तरह से चलाना है तो यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने की जरूरत है। - गौतम, पर्यटक, चेन्नई