फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Thal-Munasari road remained closed for 12 hours

थल-मुनस्यारी सड़क 12 घंटे तक बंद रही

Thu, 31 Aug 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी Updated Thu, 31 Aug 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Thal-Munasari road remained closed for 12 hours
थल-मुनस्यारी सड़क पर रातीगाड़ में मलबा हटाती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

थल-मुनस्यारी सड़क पर बृहस्पतिवार को यातायात 12 घंटे बंद रहा। बुधवार रात करीब नौ बजे रातीगाड़ और बनिक में मलबा गिरने से यह सड़क बंद हो गई। लोक निर्माण विभाग ने सुबह छह बजे से मलबा हटाने का काम शुरू किया और सुबह नौ बजे सड़क छोटे वाहनों के लिए खुल पाई। अब भी रातीगाड़ में मलबा गिर रहा है। सड़क की संवेदनशील हालत को देखते हुए नाचनी थाना पुलिस निगरानी कर रही है। रात के समय इस सड़क पर वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रहता है।

विज्ञापन


थल-मुनस्यारी सड़क पर नया खतरनाक क्षेत्र बन गया है। इस बार रातीगाड़ और बनिक में हो रहे भूस्खलन ने सड़क को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। दोनों स्थानों पर दिन में मलबा हटाया जा रहा है और रात में फिर से उतना ही मलबा पट रहा है। वहीं, रामगंगा सड़क के निचले हिस्से को लगातार काटती जा रही है।
विज्ञापन


लोनिवि के अवर अभियंता योगेंद्र चौबे ने बताया कि इस बार यातायात बहाल करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। थाना प्रभारी सुनील बिष्ट ने बताया कि सड़क बंद होने पर वाहनों को नाचनी से आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है। पुलिस टीम सड़क की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed