{"_id":"59188f634f1c1b413a8509b9","slug":"tfc-team-defeats-mallikarjuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएफसी थल की टीम ने मल्लिकार्जुन को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीएफसी थल की टीम ने मल्लिकार्जुन को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Sun, 14 May 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
थल में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता में गोल के लिए जूझते खिलाड़ी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां चल रही चैंपियंस फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को टीएफसी थल की टीम ने मल्लिकार्जुन विद्यापीठ की टीम को 6-2 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। टीएफसी ने मध्यांतर तक 4-0 से बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में हुए मैच में मल्लिकार्जुन की टीम ने 2 गोल और टीएफसी की टीम ने भी 2 गोल दागे। टीएफसी की टीम ने 6-2 के अंतर से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
टीएफसी की तरफ से संतोष नित्वाल और मोहित ने 2-2 गोल, नीरज और रिंकू ने 1-1 गोल किया। मल्लिकार्जुन की तरफ से दोनों गोल पंकज मनोला ने किए। संतोष नित्वाल को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। इससे पहले राज्य आंदोलनकारी गजेंद्र सिंह गंगू ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर मैच शुरू कराया। अंपायरिंग सूरज कुमार और रेफरी अंशु लोहनी, वैभव पंचपाल थे। थल फुटबाल क्लब के अध्यक्ष राजू पंचपाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 14 टीमें भाग ले रही हैं। लीग आधार पर यह प्रतियोगिता खेली जा रही है।
विज्ञापन