फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tenders will be revised; only then will 29 roads be paved with asphalt

Pithoragarh News: संशोधित होंगे टेंडर तब होगा 29 सड़कों पर डामर

Mon, 22 Jun 2026 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 22 Jun 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Tenders will be revised; only then will 29 roads be paved with asphalt
पिथौरागढ़। सीमांत जिले की बदहाल सड़कों के दिन जल्द सुधरने वाले हैं। टेंडर की दरें संशोधित होने से 29 सड़कों पर डामरीकरण और पैच वर्क का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के पिथौरागढ़ डिवीजन को इन कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये मिले थे। ये सड़कें 120 से अधिक गांवों को जोड़ती हैं जिससे बड़ी आबादी प्रभावित होती है। पहले आमंत्रित किए गए टेंडरों में ठेकेदार आगे नहीं आए थे। पश्चिम एशिया युद्ध के कारण डामर की कीमतें 10 हजार से बढ़कर 14 हजार रुपये प्रति ड्रम हो गई थीं। पुरानी दरों पर काम करने से ठेकेदारों को नुकसान होता। अब शासन ने दरें संशोधित करने का निर्णय लिया है जिसके लिए कार्यदायी संस्थाओं ने पत्र भेजा है। इससे जिले की सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी और आवाजाही सुगम व सुरक्षित बनेगी।
विज्ञापन


15 से अधिक सड़कों पर भी अटका है काम
जिले में पीएमजीएसवाई की 15 से अधिक सड़कों पर डामरीकरण का अटका है। पुरानी दरों पर टेंडर हासिल करने वाले कई ठेकेदारों ने डामर महंगा होने से काम बंद करना पड़ा है। अब दरें संशोधित होने की प्रक्रिया शुरू होने से इन सड़कों के कायाकल्प होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसूनकाल में काम करना होगा मुश्किल
जिले में मौसम अनुकूल होने पर डामर की कीमत बढ़ी तो सड़कों की बदहाली दूर करने का काम अटक गया। अब शासन से दरें संशोधित होंगी तो मानसूनकाल में इस काम को अंजाम तक पहुंचाना लगभग असंभव होगा। ऐसे में साफ है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी सीमांत के लोगों को बदहाल सड़कों से मुक्ति पाने के लिए इंतजार करना होगा। संवाद


इन सड़कों पर होगा हॉटमिक्स

सड़क लागत (लाख रुपये)
पिथौरागढ़-झूलाघाट 108
ऐंचोली-मेलडुंगरी 87
वड्डा-पंचेश्वर 63
नैनीपातल-दोबांस 71
देवलथल-उड़ई 47
ऋण बिछुल-सुगौली 31
इन सड़कों पर होगा पैच वर्क
सड़क लागत (लाख रुपये)
पिथौरागढ़-झूलाघाट 20
देवलथल-कनालीछीना 20
वड्डा-पंचेश्वर 23
मर्सोलीभाट-खतेड़ा 08
मोस्टमानू-ढुंगा 06
चंडाक-तड़ीगांव 07
चंडाक-आंवलाघाट 25
नगर की आंतरिक सड़कें 25

...........
सड़कों पर डामरीकरण और पैच वर्क के लिए टेंडर की दरें संशोधित होनी हैं। इसके लिए शासन को पत्र भेजा गया है। उम्मीद है जल्द ही दरें संशोधित होंगी। इसके बाद टेंडर कर सड़कों पर काम शुरू कर दिया जाएगा।-दिनेश जोशी, एई, लोनिवि, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article