फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Temperature minus three degrees, water started freezing in the taps

Pithoragarh News: तापमान माइनस तीन डिग्री, नलों में जमने लगा पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Temperature minus three degrees, water started freezing in the taps
मुनस्यारी में घास पर जमा पानी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी एवं आसपास के क्षेत्रों में रात का तापमान माइनस तीन डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने से जल स्रोतों और नलों में ही पानी जमने लगा है। इसके चलते लोग जल संकट से जूझ रहे हैं। लोगों को पानी की आपूर्ति करने के लिए धूप निकलने का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस स्थिति के चलते अधिकतर लोग घरों में ही पानी जमा कर रहे हैं जिनके पास अधिक पानी संग्रह करने की व्यवस्था नहीं है उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। धूप निकलने के बाद जब पानी पिघल रहा है उसके बाद ही लोग जरूरतें पूरी कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

कालामुनि, बलाती से लेकर खलियाटॉप तक जगह-जगह पर सुबह के समय पानी जमी स्थिति में मिल रहा है। पानी की आपूर्ति बाधित होने से जल संस्थान के सामने भी आपूर्ति सुचारु करने की समस्या बनी हुई है। जल संस्थान के अवर अभियंता गजेंद्र मुनौला ने बताया कि इस बार बर्फबारी कम होने से जल स्रोत रिचार्ज नहीं हो पाए हैं। ठंड के कारण जल स्रोतों और नलों में पानी भी जम जा रहा है। इसके चलते पानी की किल्लत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में दिन भर खिली रही धूप
पिथौरागढ़। जिले का मौसम बुधवार को सामान्य रहा। जिला मुख्यालय सहित सभी स्थानों पर धूप खिली रही। रात को आसमान साफ रहने से पाला गिरा। इसके चलते सुबह के समय अधिक ठिठुरन महसूस की गई। दोपहर बाद मुनस्यारी और धारचूला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्के बादल छाए जबकि अन्य स्थानों पर दिन भर धूप रही। सुबह-शाम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के साथ ही घाटी वाले क्षेत्रों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग हीटर या अलाव का सहारा ले रहे हैं। संवाद

प्रशासन ने अस्पताल गेट पर जलाया अलाव
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। प्रशासन ने मुनस्यारी अस्पताल के गेट के पास अलाव जलाना शुरू कर दिया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर अलाव की व्यवस्था की है। बुधवार को अलाव जलने से अस्पताल आने वाले तीमारदारों के साथ ही स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed