फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tell the truth Parvati, Jogi to Govindi tyr maite...

सच बता दे पार्वती, गोविंदी त्यर मैते को जोगी...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Tell the truth Parvati, Jogi to Govindi tyr maite...
डीडीहाट के नंदा महोत्सव में प्रस्तुति देता छालिया दल। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। मां नंदा महोत्सव के पांचवें दिन छोलिया नृत्य और झोड़ों की धूम मची रही। मलय झोड़ा चांचरी, ग्राम पंचायत नारायण नगर, पीजी कॉलेज नारायण नगर, पोस्ट आफिस वार्ड नई बस्ती, कला प्रदर्शन झोड़ा टीम ने बेहतरीन झोड़े लगाए। टीमों के सच बता दे पार्वती, गोविंदी त्यर मैते को जोगी एरेछो चिमटा झमाझम, भेटघाट होली दिगतड़ म्यल मैं झोड़ों से रामलीला मैदान झूम उठा।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में चल रहे महोत्सव में जेठी गांव, खेतार कन्याल और ओगला के छोलिया दल ने प्रस्तुति देकर दर्शकों की जमकर तालियां बटोरी। प्रकाश रावत की टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोक संस्कृति के रंग बिखेरे। देर रात तक दर्शक गीतों पर नृत्य करते नजर आए। विभिन्न स्कूलों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा।
विज्ञापन

कुमाऊं गायक गोविंद दिगारी, कैलाश कुमार, नीरज चुफाल, प्रहलाद मेहरा, ललित गित्यार, चंद्र प्रकाश के गीतों पर लोगों ने जमकर ठुमके लगाए। इस मौके पर नंदा मेला कमेटी अध्यक्ष डीएस पांगती, संजू पंत, एनएस टोलिया, मीनाक्षी पांगती, पीएस पांगती, अंजना भड़, धर्मेंद्र टोलिया, बासू रावत, भुवन भंडारी, त्रिलोक राणा, करन टोलिया, समरपाल, मिलन, राहुल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरजे काव्य ने किया दर्शकों का मनोरंजन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। देहरादून से नंदा महोत्सव में पहुंचे आरजे काव्य ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। उन्होंने लोक संस्कृति के महत्व को अपनी प्रस्तुति से जनता के सामने रखा। इस दौरान लुप्त हो रही भगनौल को बचाने के लिए भगनौल प्रतियोगिता कराई गई। हिमालय बचाओ की शपथ भी लोगों को महोत्सव में दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed