{"_id":"68a20d09b0136e9f9c045987","slug":"tell-the-benefits-of-e-shram-card-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-131428-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ई-श्रम कार्ड के लाभ बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ई-श्रम कार्ड के लाभ बताए
Sun, 17 Aug 2025 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 17 Aug 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आईटीआई लिमिटेड की ओर से केंद्र सरकार की बेरोजगार भत्ता योजना के तहत चंडाक के सिकरानी में निशुल्क ई-श्रम कार्ड सत्यापन शिविर का आयोजन हुआ। सर्वेयर गीता पंत ने लोगों को ई-श्रम कार्ड के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि ई-श्रम कार्ड के जरिये बेरोजगार युवाओं और कम मानदेय वाले 18 से 59 वर्ष के लोग को बेरोजगारी भत्ता मिलता है। उन्होंने कहा कि सीएचसी सेंटर में ई-श्रम कार्ड को सिर्फ अपडेट किया जा रहा है। कार्ड का सत्यापन शिविर में ही किया रहा है। सर्वेयर ललिता बिष्ट ने बताया कि शिविर में 55 लोगों के ई-श्रम कार्ड सत्यापित किए गए जबकि 12 लोगों को कार्ड जारी किए गए। संवाद
विज्ञापन