फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tejam Tehsil is not getting benefits even after three years,

तेजम तहसील का तीन साल बाद भी नहीं मिल रहा लोगों को लाभ,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Tejam Tehsil is not getting benefits even after three years,
तेजम स्थित तहसील भवन। - फोटो : PITHORAGARH
कांग्रेस के शासनकाल में खुली तेजम तहसील का तीन साल बीतने के बाद भी लोगों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। तहसील में तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य कर्मचारी तो छोड़ो, तहसील कार्यालय का ताला खोलने के लिए एक अदद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक नहीं है। तहसील कार्यालय के संचालन को लेकर अब क्षेत्र के लोग लामबंद होने लगे हैं। शौका सेवा समिति ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तेजम तहसील का उद्घाटन किया था। तेजम के पटवारी चौकी में तेजम का तहसील कार्यालय स्थापित किया गया। कुछ दिन तहसील का संचालन हुआ लेकिन उसके बाद तहसील कार्यालय एक चपरासी के हवाले कर दिया। बाद में चपरासी भी हटा दिया गया। क्षेत्र की 40 हजार आबादी को तहसील खुलने से उम्मीदें जागी थीं। लोगों को लगता था कि अब उन्हें तहसील के कामों के लिए मुनस्यारी नहीं जाना पड़ेगा लेकिन सरकार की उदासीनता से तेजम तहसील सफेद हाथी बनकर रह गया है। पटवारी कार्यालय में लगा तहसील कार्यालय का बोर्ड लोगों को चिढ़ा रहा है। तहसील के कामों के लिए लोगों को 30 किमी दूर मुनस्यारी जाना पड़ता है।
विज्ञापन

शौका सेवा समिति के अध्यक्ष राम सिंह रावत का कहना है कि समिति तहसील कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती के लिए लोगों को लामबंद कर रही है। इसके लिए क्षेत्रवार बैठकें की जाएंगी। तहसील के कामकाज शुरू करने तक आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील का संचालन न होने के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार
नाचनी। विधायक हरीश धामी ने तेजम तहसील का संचालन न होने के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि भाजपा की सरकार कांग्रेस के शासनकाल में खुली तहसील के संचालन में रुचि नहीं दिखा रही है। कहा कि जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ 3 अक्तूबर से जिला मुख्यालय में होने वाले आमरण अनशन में तेजम तहसील का मुद्दा भी शामिल रहेगा। तेजम की तहसील का संचालन कराकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed