{"_id":"660a7b29604a47d89407cb3a","slug":"tehsildar-put-a-stop-to-the-construction-work-being-done-by-the-army-in-gunji-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-111788-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गुंजी में सेना की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्य में तहसीलदार ने लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गुंजी में सेना की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्य में तहसीलदार ने लगाई रोक
Mon, 01 Apr 2024 02:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:45 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। व्यास घाटी के ग्राम गुंजी के मनेला में सेना की ओर से ग्रामीणों की अनुमति के बिना निर्माण कार्य कराए जाने के विरोध के बाद तहसीलदार ने गुंजी जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान तहसीलदार ने निर्माण कार्य में रोक लगाई। उन्होंने कहा कि सीमांकन और जांच के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होंगे।
सेना और ग्रामीणों के बीच चल रहे विवाद के बाद एसडीएम मंजीत सिंह ने तहसीलदार राम प्रसाद आर्या को मामले की जांच के लिए गुंजी भेजा। यहां उन्होंने ग्रामीणों और सेना के अधिकारियों के साथ बैठक की। तहसीलदार ने सेना के अधिकारियों को भूमि की सीमांकन और जांच के बाद आगे की कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने कहा कि सीमांकन और जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य बंद रहेगा।
इस दौरान ग्राम प्रधान सुरेश गुंज्याल ने सेना पर बिना अनुमति के निर्माण कार्य करने का आरोप लगाया। उन्होंने भूमि गांव की चारागाह होने की बात कही। इस दौरान गुंजी की सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल, राजस्व निरीक्षक धर्मेंद्र भंडारी,पूर्व प्रधान अर्चना गुंज्याल, जसमा गुंज्याल, हरीश गुंज्याल, जीतू गुंज्याल, गजेंद्र गुंज्याल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।