फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tehsil Day in Pithauragarh

Pithoragarh News: तहसील दिवस पर फरियादियों का इंतजार करते रहे अधिकारी

Sat, 11 Mar 2023 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 11 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Tehsil Day in Pithauragarh
पिथौरागढ़। तहसील सभागार में शुक्रवार को डीएम रीना जोशी की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। इसमें पहुंचे अधिकारी फरियादियों का इंतजार करते रहे। तहसील दिवस पर गिने-चुने लोग ही समस्याएं लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

पूर्व सभासद सुबोध बिष्ट ने नगर में सीवरेज समस्या सुलझाने की मांग की। डीएम ने उन्हें समस्या का समाधान जल्द करने का आश्वासन दिया। पितरोटा के सभासद अनिल जोशी ने उनके वार्ड में सीवर लाइन बिछाने की मांग की। डीएम ने पेयजल निगम के अधिकारियों को उनकी समस्या का समाधान शीघ्र करने के निर्देश दिए। सेरीकांडा के प्रधान बीरू ने लोनिवि पर सड़क निर्माण के दौरान सेरीकांडा पेयजल योजना ध्वस्त करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

डीएम ने लोनिवि को शीघ्र समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। विकासखंड विण के ग्राम निशनी की प्रधान चंद्रकला देवी ने गांव के 14 लोगों की वृद्धावस्था और विधवा पेंशन स्वीकृत न होने की शिकायत रखी। डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारियों को किन कारण से पेंशन नहीं लग पा रही है। उसकी जांच करने के निर्देश दिए। बजेटी की चनुली देवी ने नगर पालिका पर उनकी जमीन में सार्वजनिक शौचालय बनाने की शिकायत की। शौचालय निर्माण के बाद भी उन्हें मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया है। डीएम ने ईओ को उनकी समस्या सुलझाने का आश्वासन दिया। इस दौरान सीडीओ वरुण चौधरी, एसडीएम अनुराग आर्य, डीडीओ रमा गोस्वामी, पेयजल निगम ईई आरएस धर्मशत्तू, जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, तहसीलदार पंकज चंदोला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed