फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Teetari Cenal of Pithauragarh

तीतरी में सिंचाई नहर का पहला चरण पूरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Teetari Cenal of Pithauragarh
पिथौरागढ़। तीतरी में बहुउद्देश्यीय सिंचाई नहर का पहला चरण पूरा होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही नहर का लाभ अन्य क्षेत्रों को भी मिलने लगेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2013 की आपदा में नहर ध्वस्त हो गई थी। दूसरे चरण का काम पूरा होने पर किसानों को धान की फसल फिर से लहलहाने की उम्मीद है।
तीतरी में धान और गेहूं सहित अन्य फसलों की अच्छी पैदावार होती है। वर्ष 2013 की आपदा में तीन किमी लंबी सिंचाई नहर ध्वस्त हो गई थी। इसके बाद लोगों को रोपाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

कनालीछीना के कनिष्ठ उपप्रमुख ललित पाल ने बताया कि सिंचाई नहर सुधारने की मांग सात साल से की जा रही थी। मार्च 2021 में सिंचाई नहर के पहले चरण का काम शुरू किया गया है, जो पूरा हो चुका है। द्वितीय चरण का टेंडर भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें तल्ला-मल्ला सेरा तक काम होना है। काम पूरा होने पर 300 से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा। विभाग भी नहर कार्य कराने में जुटा है। धान का कटोरा कहलाने वाले तल्लाबगड़ के तीतरी में फिर से धान की फसल लहलहाएगी।

इसके लिए ग्राम प्रधान भूपेंद्र टम्टा, क्षेत्र पंचायत कमला ललित पाल, पूर्व प्रधान मनोहर सिंह, खुशहाल धामी, राम सिंह धामी, ललित धामी, भरत धामी, भवानी धामी आदि ने पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed