फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Teen took the leopard cub home as a cat, stirred to find out

बिल्ली समझकर तेंदुए के शावक को घर ले गया किशोर, पता चला तो मच गया हड़कंप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
Teen took the leopard cub home as a cat, stirred to find out
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट ब्लाॅक के सिरकुच गांव में तेंदुआ नजर आने से लोग डरे हुए है। दो दिन पूर्व तेंदुए का एक शावक गांव में आ गया। गांव का एक किशोर उसे बिल्ली का बच्चा समझकर अपने घर ले गया। परिवार के लोगों ने तेंदुए के शावक को पहचाना तो मच गया। सभी ग्रामीण मादा तेंदुए के गांव में आकर हमला करने की आशंका से भयभीत हो गए। तत्काल शावक को समीप ही जंगल में छोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार को भी तेंदुआ गांव के आसपास ही घूमता नजर आया। सभी ग्रामीण डरे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मादा तेंदुए ने गांव के आसपास ही किसी स्थान पर बच्चों को जन्म दिया होगा। यह मादा तेंदुआ कभी भी ग्रामीणों पर हमला कर सकती है। उन्होंने वन विभाग से सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed