{"_id":"57f52f6b4f1c1bad2726f724","slug":"team-overall-champion-of-civil-engineering","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल इंजीनियरिंग की टीम ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल इंजीनियरिंग की टीम ओवरऑल चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 05 Oct 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
सीमांत इंजीनियरिंग कालेज में खेलों में विजेता खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज में वार्षिक खेल सप्ताह गर्जना-2016 का समापन हो गया है। विभिन्न स्पर्धाओं में प्रदर्शन के आधार पर सिविल इंजीनियरिंग की टीम ओवरऑल चैंपियन घोषित की गई। सिविल इंजीनियरिंग की टीम को 760 अंक हासिल हुए। खेल सप्ताह में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की टीम ने क्रिकेट मैच में जीत हासिल की। कबड्डी में मेकेनिकल इंजीनियरिंग, बास्केटबाल में सिविल इंजीनियरिंग के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
200 मीटर दौड में मेकेनिकल के अरुण कुमार, दीप्ति सिंह, 100 मीटर दौड़ में कंप्यूटर साइंस के विकास जोशी, हिमाद्रि पांडे, 800 मीटर दौड़ में सिविल इंजीनियरिंग के सागर भंडारी, 1500 मीटर दौड़ में अमित जोशी विजयी रहे। मिनी मैराथन में मेकेनिकल इंजीनियरिंग की दीप्ति सिंह, इलेक्ट्रानिक्स के अमित जोशी ने जीत दर्ज की। लंबी कूद में मेकेनिकल की शशि पाटनी और सिविल इंजीनियरिंग के करनवीर सिंह विजयी रहे। रस्साकसी में कंप्यूटर साइंस और फुटबाल में सिविल इंजीनियरिंग की टीम जीती।
विज्ञापन
गोला फेंक में सिविल इंजीनियरिंग के विजय चौबे और कंप्यूटर साइंस के कोमल खर्कवाल विजयी रहे। समापन में मुख्य अतिथि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनालीछीना के प्रभारी डा. अंजनी कुमार, जीआईसी के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र पंत और सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रो. वीके सिंह थे। संचालन इलेक्ट्रिकल विभाग के प्राध्यापक पुष्पेंद्र सिंह खड़ायत ने किया।
विज्ञापन