फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   teachers.girl. students. make.future.

Pithoragarh News: गुरुजन हैं नहीं, कैसे भविष्य बनाएंगी छात्राएं

Wed, 24 Jul 2024 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 24 Jul 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
teachers.girl. students. make.future.
गंगोलीहाट जीजीआईसी में प्रदर्शन करते अभिभावक और छात्राएं। संवाद
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। राजकीय बालिका इंटर काॅलेज के भवन का पुनर्निर्माण, शिक्षिकाओं और प्रधानाचार्य के रिक्त पद को भरने की मांग को लेकर बुधवार को अभिभावकों ने छात्राओं के साथ विद्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसएमसी अध्यक्ष दिलीप सिंह के नेतृत्व में अभिभावक विद्यालय पहुंचे जहां वह जर्जर भवन की हालत देखकर आगबबूला हो गए। उन्होंने छात्रों को साथ लेकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मुख्य शिक्षाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा कि बरसात के मौसम में प्रधानाचार्य सहित पठन-पाठन करने वाले कक्षों में पानी भरा है।
विज्ञापन

भवन की दीवारें जगह-जगह टूटी हैं जिससे हादसों का डर बना है। चहारदीवारी नहीं होने से विद्यालय में अराजक तत्वों का प्रवेश रहता है।
प्रदर्शन में भागीरथी बोहरा, नवीन चंद्र पंत, गीता बोहरा, नंदी देवी, गोविंदी, आनंदी, चंपा, भावना आदि शामिल रहे।

प्रधानाचार्य समेत कई विषयों के अध्यापक नहीं
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लंबे समय से जीजीआईसी में प्रधानाचार्य सहित हिंदी, राजनीतिक विज्ञान, इतिहास, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, संस्कृत के प्रवक्ता और एलटी में सामाजिक विज्ञान, हिंदी की शिक्षिकाएं नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed