{"_id":"63162bcd176738376e4ba240","slug":"teachers-who-did-excellent-work-honored-on-teacher-s-day-pithoragarh-news-hld474742735","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक
विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर डीडीहाट में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाएं। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले भर में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरस्वती देव सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मयूख महर ने किया।
मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक जुकरिया ने मुख्य अतिथि समेत जिलाधिकारी और अन्य अतिथियों का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। जनपद के 20 उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पंडित दीनदयाल सम्मान समारोह के तहत जनपद के उत्कृृष्ट परीक्षाफल देने वाले छह विद्यालयों इंटरमीडिएट स्तर पर विकासखंड डीडीहाट के ग्लोरियल इंटर कॉलेज, साधना इंटर कॉलेज बेड़ीनाग और हाईस्कूल स्तर पर ग्लोरियल इंटर कॉलेज डीडीहाट, केएमएसबी हिमालया इंटर कॉलेज चौकोड़ी बेड़ीनाग, आर्मी स्कूल धारचूला एवं शिखर इंटर कॉलेज डीडीहाट को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा देव सिंह इंटर कॉलेज में अपने कार्यकाल के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाले पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. अशोक पंत को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने अतिथियों, शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, शिक्षा मंत्री के प्रतिनिधि गोविंद महर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के सोर वैली स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। निदेशक डॉ.उमा पाठक ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुरस्कृत किया। केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्य कमला निखुर्पा सहित सभी शिक्षकों ने डॉ.राधाकृष्णनन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान दीक्षिका, देवसेना, जिया, श्रेयांश, योगिता, शिवानी आदि विद्यार्थियों को उत्कृष्ट छात्र शिक्षक पुरस्कार दिया गया। संचालन शैलेष गुप्त ने किया।
राइंका देवलथल में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षाविद पूर्व प्रोफेसर दिवान सिंह चौहान ने विद्यालय के प्रत्येक शिक्षक को भारतीय संविधान पुस्तक उपहार स्वरूप दी गई। इससे पहले प्रधानाचार्य संजय पाटनी ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान संजय पाटनी, वीपी सिंह, राजेश मोहन उप्रेती, शिवजीत सिंह, नीरज फुलेरा, दीपक पांडेय, जगदीश भट्ट, बीआर कोहली, एससी वर्मा, सीपी पांडेय, महेश पुनेठा, किशोर उप्रेती, आनंद भंडारी, बबीता खड़ायत, गीता जोशी, प्रीति धर्मशक्तू, हेमा धामी, राखी चंद आदि थे। संचालन कक्षा बारहवीं की छात्रा डौली भट्ट और 9वीं की छात्रा आकांक्षा कन्याल ने किया।
राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज आठगांव सीलिंग में प्रधानाचार्य लक्ष्मी दत्त कापड़ी, एसएमसी अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट, संतोष राम, सेवानिवृत्त शिक्षक पीतांबर जोशी ने सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के चित्र पर माल्यार्पण किया। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षकों, पूर्व आचार्यों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य कृष्णवर्द्धन जोशी ने संस्थापक प्रधानाचार्य धरम सिंह को भी सम्मानित किया।
अस्कोट। कनालीछीना/डीडीहाट के खंड शिक्षाधिकारी हिमांशु नौंगाई ने दोनों विकासखंड के 35 शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डीडीहाट निवासी एवं पीजीआई लखनऊ में कार्यरत डॉ. एनएस डसीला ने इस बार भी डीडीहाट एवं कनालीछीना विकासखंड के उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के टॉपर 41 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
अटल उत्कृष्ट राइंका नारायणनगर सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विशन सिंह चुफाल रहे। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी हिमांशु नौंगाई, प्रधानाचार्य गणेश खुन्नू, हेम चंद्र जोशी, डॉ.एनएस डसीला, गोविंद भंडारी, गौरव पंत, गोकर्ण लोहिया, मनोहर भड़, दीपक कन्याल आदि उपस्थित थे।