फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Teachers performed at developmental headquarters

शिक्षकों ने विकासखंड मुख्यालयों में किया प्रदर्शन

Wed, 02 May 2018 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/कनालीछीना/झूलाघाट/डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/कनालीछीना/झूलाघाट/डीडीहाट Updated Wed, 02 May 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
Teachers performed at developmental headquarters
पिथौरागढ़ के ब्लॉक खंड विण में प्रदर्शन करते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

राजकीय शिक्षक संघ ने 18 सूत्रीय मांगों को लेकर विभिन्न विकासखंडों में प्रदर्शन करने के साथ ही धरना दिया। शिक्षकों ने शिक्षाधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय के विण विकासखंड में प्रदर्शन में शामिल संगठन के जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी ने कहा कि तदर्थ पदोन्नत शिक्षकों के पद स्थापना के आदेश जारी नहीं किए जा रहे हैं। कोटिकरण में अनियमितता की जा रही है। पूर्व सेवा का लाभ देकर प्रोन्नत वेतनमान देने की मांग पूरी नहीं की जा रही है। पुरानी पेंशन बहाली की मांग भी पूरी नहीं की जा रही है। इस दौरान संरक्षक भाष्करानंद जोशी, जिला मंत्री प्रवीण रावल, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन चंद्र जोशी, मंत्री संजय जोशी आदि मौजूद थे। मूनाकोट में ब्लॉक में प्रदर्शन के बाद ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद बल्लभ भट्ट, ब्लॉक मंत्री योगेश डिमरी के संचालन में सभा हुई। प्रदर्शन में जगदीश शाह, हेम चंद्र जोशी, किरन कुमार पांडे, नूतनकृष्ण पांडे, निरंजना पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


कनालीछीना में जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी, ब्लाक अध्यक्ष कमान सिंह धामी, मंत्री जीवन कापड़ी, गोविंद खड़ायत आदि की मौजूदगी में प्रदर्शन हुआ, धरना भी दिया गया। डीडीहाट में संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों ने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन में दान सिह बोरा, सीबीएस कन्याल, वंदना भंडारी, शेखर कफलिया आदि शिक्षक मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed