फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Teachers engaged in corona duty should also be given PPE kits and insured

कोरोना ड्यूटी में लगे शिक्षकों को पीपीई किट भी दी जाए और बीमा भी कराया जाए

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
Teachers engaged in corona duty should also be given PPE kits and insured
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी का कहना है कि वैश्विक महामारी कोराना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए क्वारंटाइन केंद्रों, चेकपोस्टों व अन्य जगहों पर तमाम शिक्षक मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी दे रहे हैं। वो जान जोखिम में डालकर सामाजिक दायित्वों का तत्परता से निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन सरकार, प्रशासन और शिक्षा विभाग को शिक्षकों की सलामती की परवाह नहीं है। ड्यूटी में लगे शिक्षकों को न ही स्वास्थ्य सुरक्षा किट उपलब्ध कराए जा रहे हैं, न इस ड्यूटी में लगे अन्य विभागों के कर्मियों की तरह तत्संबंधी आवश्यकीय सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। इस वजह से ड्यूटी दे रहे शिक्षक समुदाय में भारी रोष पनप रहा है। उन्होंने शासन से ड्यूटी में लगाए गए शिक्षकों को भी स्वास्थ्य सुरक्षा किट व अन्य आवश्यकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने अन्य कर्मियों की तरह उन्हें भी बीमा लाभ की सुविधा देने की मांग की है। जिससे वो इस संकट काल में अपने कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन और अधिक उत्साह व निश्चिंतता के साथ कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed