{"_id":"6a284a9e1f82fe75c3014a29","slug":"teachers-demanded-that-the-commissions-report-be-made-public-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-142825-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: शिक्षकों ने की आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: शिक्षकों ने की आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
Tue, 09 Jun 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 09 Jun 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ने 19 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने मांगों के शीघ्र पूरा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
संगठन ने अनुसूचित जाति जनजाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति राशि में वृद्धि की मांग की है। उन्होंने पात्रता नियमों के सरलीकरण और एकल खिड़की प्रणाली की स्थापना की भी मांग की। समयबद्ध भुगतान और न्यायमूर्ति इरशाद हुसैन आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक करना भी प्रमुख मांगों में शामिल है। यहां शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि 10 दिन के भीतर मांगों पर सकारात्मक निर्णय न होने पर आंदोलन होगा। अगले चरण में देहरादून में सचिवालय घेराव किया जाएगा। शिक्षकों ने डाक के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल को भी ज्ञापन भेजा। यहां मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र ग्वासिकोटी, गिरीश प्रसाद, जिला महामंत्री बीआर कोहली, उपाध्यक्ष आनंद स्वरूप, कोषाध्यक्ष प्रकाश मोहन, सुशीला कोहली, मुन्नी टम्टा, बिंदु कोहली, मंजू टम्टा, अनु विश्वकर्मा, दीप्ति, निर्मला कुमार, विद्या ग्वाल आदि मौजूद थे।