फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Teacher stopped after school at 11 o'clock

सुबह 11 बजे ही स्कूल बंद कर चल दिए गुरुजी

Wed, 26 Apr 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 26 Apr 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
Teacher stopped after school at 11 o'clock
स्कूल बंद - फोटो : अमर उजाला

तहसील मुनस्यारी के दूरस्थ राजकीय प्राथमिक स्कूल में तैनात दोनों शिक्षक बुधवार सुबह 11 ही बजे स्कूल में ताला लगाकर घरों को चल दिए। विद्यालय में 17 बच्चे पढ़ते हैं। उनको भी छुट्टी दे दी गई। विधायक हरीश धामी जब 11 बजे स्कूल पहुंचे तो वह बंद मिला। स्थानीय लोगों ने विधायक को बताया कि स्कूल सुबह 7.30 बजे खुलता है और 11 बजते ही छुट्टी हो जाती है। अमूमन रोज यही सिलसिला चलता रहता है।

विज्ञापन


विधायक धामी ने बताया कि मुनस्यारी और धारचूला तहसील के दूरदराज स्कूलों का कोई सुधलेवा नहीं है। इन स्कूलों में तैनात शिक्षकों के अपने नियम चलते हैं। विभाग का कोई उच्चाधिकारी स्कूलों के निरीक्षण को नहीं आता, जबकि स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को चेक करने के लिए बाकायदा फोन से जानकारी लेने की व्यवस्था शुरू की गई है। स्कूल बंद मिलने पर विधायक खासे नाराज हो गए। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी भानुप्रताप सिंह से जब इसकी जानकारी चाही तो पता चला कि सुबह 7.30 बजे खुलने वाले स्कूलों में अपरान्ह एक बजे छुट्टी करने का नियम है। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि समय से पहले स्कूल बंद होने के मामले की जांच की जाएगी। साथ ही दूरस्थ स्कूलों में अब आकस्मिक रूप से छापे मारे जाएंगे।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार को दूरदराज स्कूलों की स्थिति पर ज्यादा ध्यान देना होगा। क्योंकि इन स्कूलों में गरीबों के बच्चे पढ़ते हैं। यदि इसी तरह का रवैया रहा तो गांव के बच्चों का भविष्य चौपट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह खुद भी दूरदराज स्कूलों का निरीक्षण करेंगे और कोई खामी मिलती है तो इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री को दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed