फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Teacher of Pithauragarh Will Be Houner

देहरादून में शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Teacher of Pithauragarh Will Be Houner
पिथौरागढ़। जिले के सरकारी स्कूलों के आठ शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के लिए चार सितंबर को सम्मानित किया जाएगा। पांच सितंबर को ग्लोरियल पब्लिक स्कूल डीडीहाट को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट करने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय मिलेगा।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर पर जिले के धारचूला ब्लॉक के राप्रावि कुटी के सहायक अध्यापक विनय कुमार पांडेय, मूनाकोट ब्लॉक के राप्रावि जाजरजिंगरी के चंद्रशेखर जोशी, मुनस्यारी ब्लॉक के राप्रावि बांसबगड़ के सहायक अध्यापक इंदु गोस्वामी, गंगोलीहाट ब्लॉक के उच्च प्राथमिक स्तर पर कस्तूरबा गांधी गंगोलीहाट की सहायक अध्यापिका रेनू साह, विण ब्लॉक में माध्यमिक स्तर पर जीजीआईसी की सहायक अध्यापिका रमा खर्कवाल, माध्यमिक स्तर पर विण ब्लॉक के जीजीआईसी ऐंचोली की प्रवक्ता अनीता उपाध्याय, मूनाकोट ब्लॉक के जीआईसी मायालेख के प्रवक्ता जीवन धामी, माध्यमिक स्तर पर कनालीछीना ब्लॉक के राकउमावि देवलथल की प्रधानाचार्य सरोज जोशी को उत्कृष्ट शिक्षक के सम्मान से नवाजा जाएगा। डीडीहाट ब्लॉक के ग्लोरियल पब्लिक स्कूल डीडीहाट की प्रबंधक रेखा कापड़ी को दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार के लिए सम्मानित किया जाएगा। सीईओ अशोक कुमार जुकरिया ने बताया कि सभी शिक्षक बोधिसत्व मंथन कार्यक्रम में सीएम के साथ संवाद करेंगे। वहीं पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed