{"_id":"658c5d2c34a08035c60142c6","slug":"teacher-died-after-falling-into-a-ditch-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-8530-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पैर फिसलने से गहरी खाई में जा गिरा शिक्षक, मौत, पांच भाइयों में दूसरे नंबर के थे विक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पैर फिसलने से गहरी खाई में जा गिरा शिक्षक, मौत, पांच भाइयों में दूसरे नंबर के थे विक्रम
Thu, 28 Dec 2023 04:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Updated Thu, 28 Dec 2023 04:37 PM IST
सार
पिथौरागढ़ में एक शिक्षक की पैर फिसलने से 100 मीटर खाई में गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गटकूना जूनियर हाईस्कूल में तैनात शिक्षक विक्रम सिंह की पैर फिसलने से 100 मीटर खाई में गिरकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बलुवाकोट अनिल आर्या ने बताया कि गटकूना निवासी नरेंद्र सिंह बोरा ने विक्रम सिंह (50) पुत्र तेज सिंह निवासी पुराना थल के खाई में गिरने की सूचना दी थी। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची तो विक्रम पारी पौड़ी बैंड गटकूना से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिरे थे। आपदा उपकरणों की मदद से उनके शव को खाई से निकाला गया। बाद में पंचायत नामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए धारचूला भेज दिया है।
विज्ञापन
पांच भाइयों में दूसरे नंबर के थे विक्रम
शिक्षक विक्रम सिंह पांच भाइयों में दूसरे थे। इनका परिवार मां जयंती देवी के साथ रुद्रपुर रहता है। मां इन दिनों घर आई हैं। पत्नी कमला बिष्ट दो बेटों के साथ रुद्रपुर में रहती हैं। बड़े बेटे प्रशांत ने इंटर कर लिया है जबकि तन्मय छठी में पढ़ता है।
विज्ञापन
विक्रम के बड़े भाई दान सिंह बिष्ट पूर्व सैनिक हैं और हल्द्वानी में रहते हैं। तीसरा भाई पूरन सिंह बिष्ट दुबई में कार्य करता है। चौथा भाई मनोहर सिंह बिष्ट असम राइफल्स में हैं। घटना की जानकारी के बाद रुद्रपुर में एक कंपनी में कार्यरत सबसे छोटे भाई बलवंत सिंह बिष्ट धारचूला पहुंच गए हैं।