फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Taxi drivers find opportunity in disaster, people are charging arbitrary fare

आपदा में टैक्सी चालकों ने ढूढ़ा अवसर, लोगों से वसूल रहे हैं मनमाना किराया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Taxi drivers find opportunity in disaster, people are charging arbitrary fare
पिथौरागढ़ में इस तरह रोडवेज बसों में पूरी सवारियों को बिठाया जा रहा है। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसका फायदा जिले के टैक्सी चालक और मालिक उठा रहे हैं। उन्होंने आपदा में कमाने का नया अवसर तलाश लिया है। विभिन्न रूटों में लोगों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

मनमाना किराया न देने पर यात्रियों के साथ अभद्रता भी की जा रही है। बावजूद इसके पुलिस या परिवहन विभाग ऐसे टैक्सी चालकों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। लोगों ने मनमानी रोकने के लिए रोडवेज की अतिरिक्त बसें चलाने की मांग की है। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते देख प्रदेश सरकार ने नई गाइड लाइन जारी की है। इसमें लोगों के हितों और उनकी सुरक्षा को देखते हुए सिर्फ 50 प्रतिशत सवारी ले जाने की अनुमति है। नई गाइड लाइन के जारी होने के बाद टैक्सी चालक मनमानी पर उतर आए हैं।
विज्ञापन

विभिन्न रूटों में यात्रियों से दोगुने से भी अधिक किराया वसूला जा रहा है। आलम ये है कि 20 किमी सफर का किराया पहले भी टैक्सी चालक बढ़ाकर 80 रुपये ले रहे थे अब ये यात्रियों से 150 से 160 रुपये वसूल रहे हैं। कनालीछीना से पिथौरागढ़ तक मात्र 25 किलोमीटर की दूरी में यात्रियों से 250 रुपया तक किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना-चौकियों से पहले उतार दे रहे सवारियां
पिथौरागढ़। टैक्सी चालक 50 प्रतिशत यात्री की आड़ में यात्रियों से किराया तो दोगुने से अधिक वसूल रहे हैं जबकि सवारियां पहले की तरह भरकर ले जा रहे हैं। पुलिस चौकी या थाना आने से कुछ पहले यात्रियों को उतारकर उनसे आगे तक पैदल आने को कहा जा रहा है। टैक्सी चालकों के इस रवैये से यात्री तो परेशान हैं ही, साथ ही नियमों का पालन नहीं करने पर लोगों की सुरक्षा पर भी यह हरकत भारी पड़ सकती है। (संवाद)
टैक्सी यूनियन ने यात्रियों से की मनमाना किराया न देने की अपील
पिथौरागढ़। टैक्सी यूनियन जिलाध्यक्ष नवल किशोर ने यात्रियों से मनमाना किराया न देने की अपील की है। उन्होंने मनमाना किराया वसूलने वाले वाहनों के नंबर टैक्सी यूनियन को देने को कहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे टैक्सी चालकों के खिलाफ यूनियन भी कार्रवाई करेगी। (संवाद)
रोडवेज बसों में बिठाए जा रहे हैं फुल सवारी
पिथौरागढ़। रोडवेज बसों में 50 प्रतिशत सवारी बिठाने के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। कई स्थानों पर संचालित होने वाली रोडवेज बसों में फुल सवारी बिठाई जा रही हैं। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष नवल किशोर का कहना है कि नियम सबके लिए बराबर हैं। परिवहन निगम यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकती है। ऐसा ही रहा तो कोरोना संक्रमण तेजी से फैलेगा। उन्होंने पूरी सवारी बिठाने वाले रोडवेज कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।(संवाद)
एआरटीओ कुंभ ड्यूटी में आरआई अल्मोड़ा, कैसे होगी कार्रवाई
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में मनमाना किराया वसूलने वालों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। पिथौरागढ़ में तैनात एआरटीओ को कुंभ ड्यूटी पर हरिद्वार भेजा गया है। आरआई को वहां अधिकारी के नहीं होने से अल्मोड़ा भेज दिया गया है। ऐसे में सवाल खड़ा होता हैं कि जिले में वाहन चालकों की मनमानी के खिलाफ कौन कार्रवाई करेगा। हालांकि पुलिस टैक्सियों को चैक कर रही है, लेकिन टैक्सी चालक चौकी या थाना आने से पहले ही सवारियों को उतार दे रहे हैं।(संवाद)

मनमाना किराया नहीं वसूल रहे हैं टैक्सी चालक
पिथौरागढ़। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष नवल किशोर का कहना है कि टैक्सी चालक मनमाना किराया नहीं वसूल रहे हैं। उन्होंने जाजरदेवज, वड्डा सड़क पर अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों से भी जानकारी ली ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। हल्द्वानी और अन्य क्षेत्र से बाहरी गाड़ियां आ रही हैं जो मनमाना किराया वसूल रही हैं। यात्रियों के नहीं होने से काफी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed