फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Taxi driver from Didihat killed in taxi-tractor collision in Tanakpur

Pithoragarh News: टनकपुर में टैक्सी-ट्रैक्टर भिड़ंत में डीडीहाट के टैक्सी चालक की मौत

Sat, 20 Jun 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 20 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Taxi driver from Didihat killed in taxi-tractor collision in Tanakpur
टनकपुर (चंपावत)। खटीमा हाईवे पर बिचई के पास शनिवार सुबह टैक्सी और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में टैक्सी चालक हरीश कुमार (34) की इलाज के दौरान मौत हो गई। ट्रैक्टर में सवार एक दंपती भी घायल हो गया।
विज्ञापन

टक्कर के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर रूप से घायल हरीश कुमार को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ. नौनिहाल सिंह ने बताया कि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हरीश ने दम तोड़ दिया। मृतक हरीश कुमार पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील के वुड काफल निवासी थे। एसएसआई पूरन सिंह तोमर ने बताया कि यह हादसा बिचई सेल कर कार्यालय के पास सुबह करीब छह बजे हुआ। टैक्सी बनबसा से टनकपुर जा रही थी और ट्रैक्टर टनकपुर से बनबसा की ओर आ रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

हादसे में ट्रैक्टर सवार मूल रूप से पीलीभीत के जहानाबाद और हाल निवासी मनिहार गोठ दया राम(55), उसकी पत्नी रामवती (50) छिटककर नीचे गिर कर चोटिल हो गए। दोनों का भी प्राथमिक इलाज किया गया। बंटाईदार दंपती ने बताया कि उनका पुत्र राम प्रकाश ट्रैक्टर चला रहा था, उसे चोट नहीं आई है। उनके परिवार ने बनबसा में बंटाई में खेत लिया है और धान रोपाई लगाने के लिए सुबह जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने मृतक टैक्सी चालक के परिजनों को सूचना दी। एसआई भूपेंद्र सिंह ने पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा। सूचना मिलते ही टैक्सी चालक के चकरपुर,रुद्रपुर से शोकाकुल रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे। बताया कि वह डीडीहाट के लिए जा रहा था, टनकपुर से सवारी भरनी थी। शुक्रवार की शाम को ही वह डीडीहाट से बनबसा सवारी लेकर आया था।


...........
पांच दिन पहले ही खरीदी थी टैक्सी, दो मासूम पुत्रियों के सिर से उठा पिता का साया
टनकपुर (चंपावत)। मृतक टैक्सी चालक हरीश कुमार ने पांच दिन पहले ही नई टैक्सी खरीदी थी। उसके परिवार में पत्नी अनीता, पुत्री पांच वर्षीय शैलजा, तीन वर्षीय अनीता है। दो मासूम पुत्रियों के सिर से पिता का साया उठ गया। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर शोकाकुल रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा रहा। मृतक के ससुर रुद्रपुर निवासी पुष्कर लाल ने बताया कि उन्होंने सप्ताह भर पहले ही पुरानी गाड़ी बेची थी। नई टैक्सी निकालकर स्वयं ही चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। उनके परिवार में तीन भाई और तीन बहनों में एक भाई की दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है। मृतक के रिश्तेदार सूरज ने बताया कि 15 जून को ही नई टैक्सी ली थी। वह पिथौरागढ़ रूट में चला रहे थे। रिश्तेदारों के भी आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed