फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tanakpur-Tawaghat NH remained closed for seven hours due to cracking of rocks

Pithoragarh: चट्टानें दरकने से सात घंटे बंद रहा टनकपुर-तवाघाट एनएच, दोनों ओर फंसे वाहन; यात्री परेशान

Thu, 27 Feb 2025 09:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 27 Feb 2025 09:00 PM IST
सार

चट्टानें दरकने से टनकपुर -तवाघाट एनएच सात घंटे बंद रहा। इसके चलते दारमा, चौदास और व्यास घाटी को जाने वाली दर्जनों वाहन फंसे रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर पैदल आवाजाही की।

विज्ञापन
Tanakpur-Tawaghat NH remained closed for seven hours due to cracking of rocks
टनकपुर-तवाघाट एनएच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तवाघाट पुल के समीप पहाड़ी से चट्टानें दरकने से टनकपुर -तवाघाट एनएच सात घंटे बंद रहा। इसके चलते दारमा, चौदास और व्यास घाटी को जाने वाली दर्जनों वाहन फंसे रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर पैदल आवाजाही की।

विज्ञापन

इन दिनों सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात भारी चट्टानें टूटकर सड़क पर गिर गई। इसके चलते बृहस्पतिवार सुबह से ही यातायात ठप रहा। धारचूला से तवाघाट की ओर जा रहे वाहन और नीचे की ओर आ रहे वाहन रास्ते में फंस गए। कई ग्रामीणों ने चट्टानों के बीच से जान जोखिम में डालकर अवागमन किया। हिलवेज कंपनी के अधिकारियों ने मौके में जाकर जेसीबी मशीन की मदद से बोल्डर हटाने का काम शुरू किया। दोपहर लगभग तीन बजे सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

छिपलाकेदार टैक्सी यूनियन अध्यक्ष केशर सिंह धामी का कहना है कि निर्माण कर ही कंपनी हिलवेज की उदासीनता के चलते पहाड़ी पर कई चट्टानें लटक रही हैं जिनसे हादसों का डर बना हुआ है। उन्होंने सड़क निर्माण में भारी ब्लास्टिंग नहीं करने की मांग की है। उन्हाेंने जल्द सड़क खोलने की मांग की है ताकि लोगों को आवाजाही में सुविधा हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed