{"_id":"66abcdd82d1933a733004454","slug":"tanakpur-tawaghat-nh-opened-after-32-hours-in-askot-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-116212-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अस्कोट में 32 घंटे बाद खुला टनकपुर-तवाघाट एनएच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अस्कोट में 32 घंटे बाद खुला टनकपुर-तवाघाट एनएच
Thu, 01 Aug 2024 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
गणाई-बनकोट सड़क पर गिरा मलबा, बोल्डर। संवाद
पिथौरागढ/अस्कोट/ गणाईगंगोली। सीमांत जिले में बारिश का कहर जारी है। ग्रामीण क्षेत्र की 26 सड़कों पर यातायात बाधित है। इसके चलते ग्रामीणों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अस्कोट के लुखानी बैंड पर बीते दिन से बंद हुई सड़क बृहस्पतिवार को दोपहर 3:27 बजे खुली। सड़क खुलने के बाद वाहन चालक और यात्रियों ने राहत की सांस ली। लुखानी बैंड में बुधवार सुबह सात बजे भूस्खलन से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिर गए। इसके चलते धारचूला, जौलजीबी और वहां से आने वाले कई वाहन फंस गए। बीआरओ ने 32 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बड़े-बड़े बोल्डरों को हटाकर सड़क को यातायात के लिए सुचारु किया। बीआरओ के लिए भारी मात्रा में मलबा हटाना भी चुनौती रही। एनएच के नीचे की ओर भी सड़क है और उस पर यातायात भी सुचारु रखना था। उधर बीती शाम हुई भारी बारिश से बंद गणाई-बनकोट सड़क को लोनिवि ने मशीन लगाकर खोल दिया है। सड़क बंद होने से दूध वाहन और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बाक्स
खितोली प्राइमरी स्कूल के पास सड़क की दीवार गिरी
बेड़ीनाग। बुधवार रात हुई भारी बारिश से खितोली प्राइमरी स्कूल भवन से लगी सड़क की दीवार टूट कर आंगन में आग गई। सड़क से पानी कक्षाओं में भर गया। मलबा जमा होने से स्कूल भवन को खतरा उत्पन्न हो गया है। अध्यापिका सावित्री खाती ने बताया कि विद्यालय सड़क किनारे स्थित है। बारिश में सड़क का पानी तो विद्यालय में आता ही है भवन की छत भी टपकने लगती है। बताया कि वर्तमान में स्कूल में 14 बच्चे अध्ययनरत हैं। उन्होंने इसकी जानकारी एसडीएम और खंड शिक्षा अधिकारी को दी है। संवाद
विज्ञापन
................
रालम के 46 परिवारों के सामने पैदा हुआ संकट
बंगापानी (पिथौरागढ़)। उच्च हिमालयी क्षेत्र के रालम के किल्थम में गोरी नदी के रुख बदलने से अवरुद्ध मार्ग कि स्थिति अभी तक जस की तस है। मार्ग नहीं होने से यहां के 46 परिवारों के सामने खाद्यान्न का संकट पैदा हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता नरेश कर्तवाल और राजेश दरियाल ने कहा है कि आठ जुलाई से रालम के ग्रामीण परेशान हैं। पिछले दिनों मदकोट भ्रमण पर आईं जिलाधिकारी रीना जोशी को खाद्यान्न संकट से अवगत कराया गया था। इसके बाद हेलीकॉप्टर से डेढ़ क्विंटल खाद्यान्न रालम पहुंचाया गया था। इसमें से केवल डेढ़ किलो खाद्यान्न ही एक परिवार को मिल पाया। मार्ग नहीं होने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र ट्राॅली की व्यवस्था कर मार्ग खोलने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित करने की मांग की है। संवाद
.................
बाक्स
कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़- 16 मिमी
गंगोलीहाट- 15.50 मिमी
बेड़ीनाग - 55.20 मिमी
डीडीहाट- 19.20 मिमी
मुनस्यारी- 16.20 मिमी
बंगापानी- 22 मिमी
तेजम- 70 मिमी
थल- 50 मिमी
गणाई गंगोली 25 मिमी
कनालीछीना 37 मिमी