{"_id":"6a36cf7275e21db99b0026fc","slug":"tanakpur-pithoragarh-highway-accident-the-deceased-were-bid-a-final-farewell-with-teary-eyes-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-143232-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे हादसा... नम आंखों से मृतकों को दी गई अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे हादसा... नम आंखों से मृतकों को दी गई अंतिम विदाई
Sat, 20 Jun 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर चंपावत के बापरू में हुए कार हादसे में दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार हुआ। इसमें से एक मृतक सीआरपीएफ के जवान की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। आईटीबीपी मिर्थी के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी।
बीते शुक्रवार को चंपावत के बापरू में कार दुर्घटना में डीडीहाट विकासखंड के अजेड़ा निवासी राजेंद्र कुमार और कनालीछीना विकासखंड के ननकुड़ी निवासी सीआरपीएफ के जवान बलदेव कुमार की मौत हो गई। दोनों आपस में बहनोई और जेठू थे।
दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके पैतृक गांव लाया गया। दूसरे दिन शनिवार को चर्मा नदी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सीआरपीएफ के जवान को आईटीबीपी मिर्थी के जवानों ने अंतिम सलामी दी। शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। दोनों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।