फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Talking to loved ones from 22 km away from home.

Pithoragarh News: घर से 22 किमी दूर जाकर हो रही अपनों से बात

Wed, 10 Jun 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 10 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Talking to loved ones from 22 km away from home.
मुनस्यारी के साईपोला में खराबी के चलते शोपीस बना मोबाइल टॉवर। स्रोत:ग्रामीण
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। सीमांत जिले में संचार क्रांति के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। मुनस्यारी विकासखंड के दूरस्थ गांव साईपोलो चार महीने से मोबाइल टावर खराब है। लोग अपनों से बात करने के लिए 22 किलोमीटर दूर मुनस्यारी की दौड़ लगाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

साईपोलो में क्षेत्र के आठ से अधिक गांवों के लोगों को संचार सेवा उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल टावर लगाया गया है जो चार महीने से खराब है। ऐसे में क्षेत्र में संचार सेवा ठप है। इससे चार हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला पंचायत सदस्य भावना दानू, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विक्रम दानू सहित अन्य लोगों ने कहा कि संचार सेवा ठप होने से अपनों से बात करना मुश्किल हो गया है। मोबाइल शोपीस बनकर रह गए हैं। अपनों से बात करने के लिए भी 22 किलोमीटर दूर मुनस्यारी विकासखंड मुख्यालय जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है और सरकारी कामकाज भी ठप हो गए हैं। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि कई बार खराबी दूर कर टावर का संचालन शुरू करने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द संचार सेवा दुरुस्त नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed