{"_id":"5ee4a7558ebc3e431920265e","slug":"taking-inspiration-from-tunda-chaura-the-villagers-are-engaged-in-building-rural-roads-in-the-village160","type":"story","status":"publish","title_hn":"टुंडा चौड़ा की ग्रामीणों से खेती गांव लोगों ने ली प्रेरणा, 3 दिन में बना दी आधा किलोमीटर सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टुंडा चौड़ा की ग्रामीणों से खेती गांव लोगों ने ली प्रेरणा, 3 दिन में बना दी आधा किलोमीटर सड़क
विज्ञापन
सड़क बनाते ग्रामीण।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। ग्रामसभा टुंडा चौड़ा से प्रेरणा लेकर अब ग्रामसभा खेती गांव के लोग भी अपने गांव तक रोड बनाने में जुट गए हैं। प्रवासियों एवं ग्रामवासियों द्वारा अपने गांव तक रोड पहुंचाने का काम जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड के खेतीगांव ग्रामसभा के ग्रामीण भी श्रमदान के जरिये सड़क निर्माण में जुट गए हैं। विगत तीन दिन से लगातार श्रमदान के जरिये वर्तमान समय तक 500 मीटर तक की सड़क बना दी है। राज्य निर्माण के बाद से लगातार खेतीगांव के ग्रामीणों द्वारा कई बार सरकार से सड़क की मांग उठते रहे। खेतीगांव ग्रामसभा के धुलानी तोक में 250 की आबादी रहती है, जिन्हें अपने गांव से मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए कठिन चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। इस कारण सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना मरीजों व गर्भवती महिलाओं को करना पड़ता है। डोलियों के जरिये ग्रामीणों को कठिन चढ़ाई पर चढ़ते हुए मरीजों और गर्भवती महिलाओं को मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। यदि पलायन के दृष्टिकोण से देखा जाए तो इस ग्राम पंचायत में गिनती के इक्का दुक्का मकान ही पलायन के चलते बंजर मकान में तब्दील हुए। यह ग्राम पंचायत अभी भी पलायन की छाया से पूरी तरह अछूती रही है। बावजूद इसके खेतीगांव ग्राम पंचायत के ग्रामीण पैदल चलने को मजबूर है। कई सरकारे आयी कई सरकार गयीं, मगर खेतीगांव ग्राम पंचायत ने सरकारों की अनदेखी का दंश झेल रही है। इसी के चलते ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान दीपा भण्डारी व प्रधान पति गोविन्द सिंह भंडारी तथा उप प्रधान दयाल सिंह भण्डारी के आह्वान में ग्राम पंचायत के युवाओं ने श्रमदान से सड़क बनाने की शुरुआत कर ली है।
युवाओं को ग्राम पंचायत के बुजुर्गों से ले कर महिलाओं का पूर्ण समर्थन हासिल है। साथ ही तीन दिन से लगातार श्रमदान के जरिये सड़क निर्माण में लगे ग्रामीणों की कोशिशों को देखते हुए शनिवार को क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला द्वारा सड़क निर्माण में ग्रामीणों को पूरी मदद देने का आश्वाशन भी दे दिया गया है। आश्वाशन के बाद ग्रामीणों के सड़क के सपने को साकार होने की उम्मीद व ग्रामीणों के हौसले को एक सकारात्मक ऊर्जा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन