{"_id":"637667535c6a7112d1662d7d","slug":"tak-taka-taka-kamla-batuli-lage-pithoragarh-news-hld4823394183","type":"story","status":"publish","title_hn":"टक टका टक कमला बाटुली लगाए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टक टका टक कमला बाटुली लगाए...
विज्ञापन
पिथौरागढ़ देव सिंह मैदान में चल रहे शरदोत्सव में गीत गाती लोक गायक माया उपाध्याय।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगरपालिका और जिला प्रशासन के सहयोग से चल रहे शरदोत्सव की पांचवीं शाम लोक गायिका माया उपाध्याय के नाम रही। उन्होंने संइया मिले लड़े खंइया में का करूं, टक टका टक कमला बाटुली लगाए, साड़ी बसंती तेरी गुलाबी आदि गीत गाकर दर्शकों को खूब नचाया। उन्होंने लोगों की फरमाइश पर गीत भी गाए।
देव सिंह खेल मैदान में बुधवार को सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक कांग्रेस मयूख महर और विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने किया। स्टार नाइट में लोक गायिका माया उपाध्याय ने हाय तेरी रूमाला, तिला दा लंबी लटी, हाथ की धागुली, घास काटलू ईजा, मारी जालो आदि नॉन स्टॉप गीत और पंजाबी, राजस्थानी, हरियाणवी गीत भी गाए।
लाल बुरांश सांस्कृतिक मंच ने अल्मोड़ा अंग्रेज आयो टैक्सी मा, सिलगड़ी का पाला चाला, क्रीम पौडर घिसनी किलै नै आदि गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने सभी का आभार जताया। इससे पहले गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, एशियन रई, एशियन ऐंचोली, चिल्ड्रन नॉलेज, हिमालया पब्लिक स्कूल, पीबीएम, आइकन इंटरनेशनल स्कूल, द ओकलैंड स्कूल, महाविद्यालय पिथौरागढ़, जीजीआईसी, मानस कालेज ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल, सप्रावि गैठना के स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
एकल नृत्य में आरुषि, अनुष्का, पलक प्रथम
पिथौरागढ़। शरदोत्सव में दिन में एकल नृत्य प्रतियोगिता हुई। सब जूनियर वर्ग में ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल की आरुषि प्रथम, स्टैफोर्ड पब्लिक स्कूल की आस्था द्वितीय, न्यू बियरशिबा की जीविका तृतीय, जूनियर वर्ग में ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल की अनुष्का प्रथम, स्वरांजलि नृत्य वाटिका की दिव्यांशी द्वितीय, चिल्ड्रन डेवलपमेंट की भाविका तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में स्वरांजलि नृत्य वाटिका की पलक सामंत प्रथम, जीआईसी की बबली द्वितीय, केंद्रीय विद्यालय की रक्षिता तृतीय रहीं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
पत्रकारों को किया सम्मानित
पिथौरागढ़। देव सिंह मैदान में चल रहे शरदोत्सव में विभिन्न संस्थानों के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया शरदोत्सव को अपनी लेखनी के माध्यम से लगातार घर-घर तक पहुंचा और दिखा रहा है।