{"_id":"684b0771601ae926c80100b0","slug":"survey-started-for-expansion-of-gic-playground-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-128985-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जीआईसी खेल मैदान के विस्तारीकरण के लिए सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जीआईसी खेल मैदान के विस्तारीकरण के लिए सर्वे शुरू
Thu, 12 Jun 2025 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 12 Jun 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जीआईसी खेल मैदान के विस्तारीकरण के लिए सर्वे शुरू हो गया है। विद्यार्थियों के साथ ही क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को जल्द बेहतर मैदान मिलने की उम्मीद है। खेल परिषद के उपाध्यक्ष के निर्देश के बाद मैदान के विस्तारीकरण की पहल शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
डीडीहाट नगर सहित आसपासबेहतर खेल मैदान न होने से स्थानीय युवाओं और खेल प्रतिभाओं को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। इस समस्या के समाधान के लिए लंबे समय से जीआईसी खेल मैदान के विस्तारीकरण की मांग की जा रही थी लेकिन इसकी पहल नहीं हुई। बीते दिनों डीडीहाट पहुंचे राज्यस्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट से क्षेत्र के लोगों ने इस समस्या को साझा किया। उनके निर्देश पर बृहस्पतिवार को कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग की टीम ने जीआईसी पहुंचकर मैदान के विस्तारीकरण के लिए सर्वे किया। ऐसे में विद्यार्थियों और खेल प्रतिभाओं को जल्द खेल मैदान मिलने की उम्मीद है। संवाद