{"_id":"572e25d34f1c1b687b5cd041","slug":"supply-plan-stalled-elevators","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट योजना से सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट योजना से सप्लाई ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली
Updated Sat, 07 May 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की लाइन में आई खराबी के कारण गणाईगंगोली तहसील के बनकोट में लोग पीने के पानी के लिए तरस गए हैं। भद्रावती लिफ्ट योजना से पानी पंप नहीं हो पा रहा है। इलाके में टैंकर से पानी बांटा जा रहा है, लेकिन वह केवल सड़क के आसपास रहने वाले लोगों को मिल पा रहा है। गांवों में रहने वाले लोग भारी दिक्कत में हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार से भद्रावती पंपिंग पेयजल योजना में पानी की सप्लाई ठप है। पानी न आने से बनकोट कस्बे के साथ ही भटीगांव और आसपास के गांवों के करीब 1200 लोग गंभीर जल संकट से घिर गए हैं। जल संस्थान टैंकर से बनकोट में पानी बांट रहा है। ये पानी सड़क के नजदीक रहने वाले लोगों तक ही पहुंच पा रहा है। लोगों ने पंपिंग योजना से पानी की सप्लाई शुरू करने के लिए तत्परता से कदम उठाने की मांग जल संस्थान और प्रशासन से की है।
विज्ञापन
जल संस्थान के सहायक अभियंता परमानंद पुनेठा ने बताया कि पंपिंग योजना को पर्याप्त बिजली न मिलने से यह दिक्कत आई है। योजना के पावर हाउस को थ्री फेज बिजली की आवश्यकता होती है। एक ही फेज बिजली मिल रही है। बिजली विभाग के जेई बलवंत रौतेला का कहना है कि आंधी-तूफान से लाइन में फाल्ट आया है। जल्द ही खराबी दूर कर ली जाएगी।
विज्ञापन