फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sunrise sunset sunset

हिमचूली में घाम लाग्यो घामीलो...

Wed, 29 Nov 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो, अमर उजाला मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। Updated Wed, 29 Nov 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Sunrise sunset sunset
मुनस्यारी महोत्सव में जोहारी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम पेश करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

 मुनस्यारी महोत्सव में मंगलवार रात नेपाल के स्टार गायक रामचंद्र काफले और उनकी पत्नी जूनी काफले ने धमाल मचाया। रामचंद्र ने अपने परंपरागत अंदाज में जब ‘हिमचूली में घाम लाग्यो घामीलो...’ गीत पेश किया तो लोग झूमने लगे। उन्होंने कई नेपाली गीत भी पेश किए। कुमाऊंनी लोकगायक गोविंद दिगारी और खुशी जोशी ने भी कई गीत पेश किए। रात में कड़ाके की ठंड के बीच बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने पहुंचे। देर रात तक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। रात के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक हरीश धामी थे। 

विज्ञापन



बुधवार को दिन में भी कई कार्यक्रम हुए। महिलाओं ने जोहार की संस्कृति पर आधारित परंपरागत नृत्य पेश किया। खास पर्वों के समय जोहार की महिलाएं खास वेशभूषा पहनती हैं। दिन के कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि समाजसेवी उषापति द्विवेदी थे। अध्यक्षता श्रीराम धर्मशक्तू ने की। बाद में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मुनस्यारी पब्लिक स्कूल, आदर्श विद्यालय मदकोट, राइंका मुनस्यारी सहित तमाम विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में पहुंची मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की जरूरत बताई। संचालन लक्ष्मण पांगती उर्फ लछ बू ने किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत, मुन्ना रावत, तारा पांगती, दीपू बृजवाल, हरीश चिराल, मुन्ना सयाना, रवि बृजवाल, ईश्वर कोरंगा, मनोहर टोलिया समेत तमाम लोग थे। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed