{"_id":"6075d9d48ebc3ee61b33618e","slug":"sunderkand-recitation-on-the-new-festival-pithoragarh-news-hld4215698110","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव संवत्सर पर हुआ सुंदरकांड का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव संवत्सर पर हुआ सुंदरकांड का पाठ
विज्ञापन
नव संवत्सर पर पिथौरागढ़ में पौधरोपण करते दिनेश गुरुरानी।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नववर्ष विक्रम संवत 2078 के शुभारंभ पर हीरा देवी भट्ट सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज पिथौरागढ़ में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और सुंदरकांड का पाठ किया गया। साथ ही रंगोली, ऐपण और कार्ड बनाओ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. पीतांबर अवस्थी ने बालिकाओं के कार्यक्रम की बहुत सराहना की। उन्होंने सभी बालिकाओं का कन्या पूजन किया, अध्यक्ष मंजुला अवस्थी ने कहा कि अपनी संस्कृति के संवर्धन के लिए विद्यालय की यह सराहनीय पहल है। विशिष्ट अतिथि सदानंद जोशी ने बालिकाओं को अपनी संस्कृति पर गर्व करने के लिए प्रेरित किया। व्यवस्थापिका प्रेमा उप्रेती, प्रधानाचार्य रेखा जोशी, दीपा ठकुराठी, सूरज, सुशीला कार्की, अखिलेश सौन, प्रकाश गहतोड़ी, ललित जोशी, ज्योति जोशी, भारती जोशी, भगवती अवस्थी, भावना जोशी, भारती जोशी, ममता चुफाल, ज्योति बोहरा, दिनेश उप्रेती, विनीत उप्रेती आदि उपस्थित रहे।
इधर हिंदू नव वर्ष और चैत नवरात्रि के अवसर पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी की पहल एक पौधा धरती मां के नाम के तहत मां उल्का देवी परिसर में पौधा लगाया। इस अवसर पर नवल गुरुरानी, हर्षित गुरुरानी, हर सिंह, शेर सिंह, गणेश सिंह, वेद प्रकाश, गोपाल बिष्ट, देवेंद्र नेगी, कंचन पुनेठा सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।