फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Students upset due to not seeing the option of subjects on the online portal

Pithoragarh News: ऑनलाइन पोर्टल पर विषयों का विकल्प नहीं दिखने से विद्यार्थी परेशान

Thu, 20 Jul 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 20 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Students upset due to not seeing the option of subjects on the online portal
पिथौरागढ़ कैंपस में निदेशक को ज्ञापन देते अभाविप कार्यकर्ता। संवाद
पिथौरागढ़। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की लापरवाही से पिथौरागढ़ कैंपस के विद्यार्थी परेशान हैं। ऑनलाइन पोर्टल पर विषयों का विकल्प नहीं दिखने के कारण छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश होने के बाद भी ऑनलाइन फीस जमा कर पाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अभाविप नगर मंत्री तिलकराज पाठक के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कैंपस निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडेय के माध्यम से एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी छठे सेमेस्टर की परीक्षा देने के लिए तैयार हैं लेकिन पिछले सेमेस्टर का परीक्षाफल विश्वविद्यालय ने अभी तक जारी नहीं किया है। विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन पत्र में गलत विषय दर्शाए गए हैं।
विज्ञापन

कई विद्यार्थियों के आवेदन पत्र का शुल्क जमा हुआ है लेकिन उनके आवेदन पत्र नहीं भरे गए हैं। विश्वविद्यालय का प्रवेश शुल्क के लिए बनाया गया पोर्टल नियमित रूप से कार्य नहीं कर रहा है। उसमें बार-बार दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि इन दिक्कतों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहां जिला संयोजक अशोक उप्रेती, पीयूष उप्रेती, हरीश महर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
ऑनलाइन पोर्टल में तकनीकी समस्या के कारण इस तरह की दिक्कतें आ रही हैं। इस समस्या की जानकारी एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति को दे दी गई है। जल्द ही इसका समाधान कर लिया जाएगा। - डॉ. हेमचंद्र पांडेय, निदेशक, पिथौरागढ़ कैंपस।

--
तीन दिन में 413 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

बीएससी में 197 छात्र-छात्राओं ने लिया प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ कैंपस में प्रथम सेमेस्टर में विभिन्न कक्षाओं में तीन दिन में 413 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। बीएससी में सबसे अधिक 194 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ कैंपस में बीए, बीएससी, बीकाॅम, बीबीए, बीसीए प्रथम सेमेस्टर में 159 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिए। जबकि बुधवार को 184 और मंगलवार को 70 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिए थे। प्रवेश प्रक्रिया के तीसरे दिन बीएससी में 73, बीए में 49, बीकॉम में 25, बीबीए और बीसीए में 6-6 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। कैंपस में प्रथम सेमेस्टर में 2294 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है। कैंपस निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडेय ने बताया कि बीए, बीएससी, बीबीए, बीकॉम, बीसीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश पंजीकरण के आधार पर 1881 विद्यार्थियों को अभी भी प्रवेश दिया जाना शेष है। वर्तमान तक 413 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा चुका है। संवाद

20पीटीएच33 पी-पिथौरागढ़ कैंपस में प्रपत्रों की जांच करते अभिलेख जांच समिति के सदस्य। संवाद
--
चंपावत परिसर में प्रवेश लेने के लिए उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़
बीए, बीकॉम और बीएससी के अतिरिक्त योग पाठ्यक्रम में हो रहे हैं प्रवेश

संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चंपावत परिसर में प्रवेश लेने के लिए बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी रही। प्रवेश समितियों की ओर से सत्यापन करने के साथ ही फीस जमा करने के लिए नैनीताल बैंक की शाखा में खाता खोला गया है। सत्यापन के बाद छात्र-छात्राएं अपना शुल्क भी जमा कर रहे हैं।
प्राचार्य प्रो. चंद्र राम ने बताया कि परिसर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्रवेश जारी है। परिसर के नोडल अधिकारी डॉ. नवीन भट्ट ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम के साथ ही योग के विभिन्न पाठ्यक्रमों योग और प्राकृतिक चिकित्सा में प्रमाणपत्र, डिप्लोमा, पंचकर्म में प्रमाणपत्र और मर्म चिकित्सा में प्रमाणपत्र में प्रवेश प्रक्रिया जारी है।

डॉ. भट्ट ने बताया कि अब तक बीए में 42, बीकॉम में पांच, बीएससी में 18 और योग में 10 प्रवेश हुए हैं। विभिन्न प्रवेश समितियों में डॉ. बीपी ओली, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. मंजूलता जोशी, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. देवकी नंदन गहतोड़ी, डॉ. जगदीपक जोशी, डॉ. किरन पंत, डॉ. अनिता जोशी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. पीडी पंत, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. रवि शंकर जोशी और डॉ. रितिका सिंह आदि शामिल हैं।
फोटो 20 सीपीटी 18 पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed