फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Students upset due to non opening of new trades in Ganai Gangoli Polytechnic

Pithoragarh News: गणाई गंगोली पॉलीटेक्निक में नए ट्रेड नहीं खुलने से छात्र-छात्राएं परेशान

Tue, 30 Jul 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 30 Jul 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Students upset due to non opening of new trades in Ganai Gangoli Polytechnic
राजकीय पॉलीटे​क्निक गणाई गंगोली।
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। राजकीय पॉलीटेक्निक गणाई गंगोली में नए ट्रेड नहीं खुलने से छात्र-छात्राएं परेशान हैं। नए ट्रेड नहीं खुलने से लगातार छात्र संख्या घट रही है। वर्ष 2006 में पूर्व विधायक नारायण राम आर्य ने गणाई गंगोली में जिले का पहला पॉलीटेक्निक स्वीकृत कराया था। उस समय आईटी ट्रेड खुला था। वर्ष 2013 में दूसरा मैकेनिकल ट्रेड खोला गया। इसके बाद से यहां पर नया ट्रेड नहीं खोला जा रहा है। स्थानीय लोगों ने ट्रेड खोलने के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों और उच्चाधिकारियों को पत्र भेज चुके हैं इसके बाद भी यहां पर नए ट्रेड नहीं खोले जा रहे हैं। लोगों ने सरकार से शीघ्र नए ट्रेड खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

बोले लोग-
गणाई गंगोली में पॉलीटेक्निक को खुले 18 साल से अधिक समय हो गया है। नए ट्रेड नहीं खुलने से छात्र-छात्राएं परेशान हैं। सरकार को यहां पर चार नए ट्रेड खोलने चाहिए। - - गिरीश उपाध्याय, युवा।
विज्ञापन

कोट
राजकीय पॉलीटेक्निक गणाई में खोलने के लिए मैंने रात दिन मेहनत कर जिले का पहला पॉलीटेक्निक गणाई में खुलवाया था। कॉलेज भवन बनवाकर दो ट्रेड खुलवाए। नए ट्रेड खोलने के लिए उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी। - नारायण राम आर्य, पूर्व विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
गणाई गंगोली पॉलीटेक्निक में नए ट्रेड जल्द खुलने चाहिए। नए ट्रेड खुलने से छात्र-छात्राओं को फायदा होगा। सरकार को लोगों की मांग और छात्र-छात्राओं की समस्या को देखते हुए नए ट्रेड खोलने चाहिए। - रमेश नियोलिया, गणाई गंगोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed