फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Students showed enthusiasm in the block-level Sanskrit competition

Pithoragarh News: खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया उत्साह

Fri, 25 Sep 2026 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 25 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Students showed enthusiasm in the block-level Sanskrit competition
चंपावत। नगर के राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी और विशिष्ट अतिथि बीडीसी दीपा जोशी रहीं। प्रतियोगिता में संस्कृत नाटक, समूहगान, समूह नृत्य, श्लोक उच्चारण, वाद-विवाद और आशुभाषण जैसी छह विधाएं शामिल थीं। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार धनराशि सहित प्रमाणपत्र वितरित किए। प्रतियोगिता के ब्लॉक संयोजक संतोष तिवारी थे। मंच संचालन प्रशांत तिवारी, नीरज जोशी, सामश्रवा आर्य और कमल जोशी ने किया। निर्णायक मण्डल में नवीन चंद्र पुनेठा, नवीन जोशी, सामश्रवा आर्य, ओमप्रकाश जोशी, बसंत वल्लभ पांडेय, चंद्रशेखर जोशी, गणेशदत्त जोशी, पंकज पांडेय, मोहित शर्मा और सोनी भट्ट शामिल थे। इस अवसर पर डॉ. हरिशंकर गहतोड़ी, अजय देउपा, हीरा बल्लभ पांडेय और प्रदीप पांडेय सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

---------------
नाटक में जीआईसी द्यारतोली प्रथम
संस्कृत नाटक में राइका द्यारतोली ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि जीआईसी चंपावत दूसरे और जीजीआईसी चंपावत तीसरे स्थान पर रहा। संस्कृत समूहगान और समूह नृत्य दोनों में जीजीआईसी चंपावत ने प्रथम स्थान हासिल किया। श्लोक उच्चारण में कूर्मांचल संस्कृत विश्वविद्यालय के गौरव शर्मा ने बाजी मारी। वाद-विवाद प्रतियोगिता में जीआईसी द्यारतोली ने पहला स्थान प्राप्त किया। आशुभाषण में भी गौरव शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed