{"_id":"602415d18ebc3ee93e12b383","slug":"students-protested-in-baluwakot-for-teachers-and-books-pithoragarh-news-hld4143148105","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों और किताबों के लिए छात्राओं ने बलुवाकोट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों और किताबों के लिए छात्राओं ने बलुवाकोट में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बलुवाकोट महाविद्यालय में मांगों को लेकर प्रदर्शन करती छात्राएं।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलुवाकोट (पिथौरागढ़)। बलुवाकोट महाविद्यालय की विभिन्न समस्याएं सुलझाने के लिए छात्राओं ने शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सीमांत की लगातार अनदेखी की जा रही है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज मेहरा के नेतृत्व में छात्राओं ने बुधवार को महाविद्यालय में एकत्र होकर नारे लगाए। छात्रा कौशल्या ने कहा कि अर्थशास्त्र, अंग्रेजी में अध्यापकों की नियुक्ति न होने से उन्हें पढ़ाई में परेशानी हो रही है। महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को उनकी सभी विषयों की नई पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं। महाविद्यालय को शीघ्र पीजी घोषित किया जाए। बीए में गृहविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, एमए में इतिहास, भूगोल, संस्कृत, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र के विषय खोले जाएं।
छात्रा रेनू ने बलुवाकोट महाविद्यालय में हॉस्टल बनाने और एनसीसी की सीनियर डिविजन खोलने की मांग की। ताकि छात्राओं को सेना में जाने का अवसर मिल सके। छात्रा सुनीता ने खेल मैदान निर्माण की मांग की। कहा कि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में अंजलि, अमीषा, अंशु, विनीता, विवेक, नमेश ग्वाल, गौरव, ललित, चंद्र आदि रहे।